jhankar
ब्रेकिंग
गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश

बिग ब्रेकिंग न्यूज खरगोन : बेड़िया मिर्च मंडी में व्यापारी के काउंटर में रखे 18.30 लाख रुपए से भरा बैग हुआ चोरी

सुनील पटल्या गुर्जर मकड़ाई समाचार बेड़िया। एशिया की प्रसिद्ध नम्बर दो की मिर्च मंडी में रविवार को 18.30 लाख रुपए से भरे बेग पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। मिर्च व्यापारी बिरजू वर्मा ने बताया कि रविवार को मेरी जुग्गी के अंदर काउंटर रखा है । जिसमें 18.30 लाख रुपये से भरा बैग रखा था। काउंटर पर मेरे जीजाजी नवल बैठे थे। दो मिनट के लिए जीजा बाहर आते ही पैसों से भरा बैग चोरी हो गया।

- Install Android App -

घटना रविवार करीब दोपहर 12 बजे की है। लाखो रुपये की चोरी की वारदातें का पता लगते ही मिर्च मंडी में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर एसपी धर्मवीरसिंह, सनावद टीआई एमआर रोमड़े, बेड़िया थाना टीआई राजेन्द्र बर्मन पहुचे । एसपी ने मिर्च व्यापारी बिरजू वर्मा व अन्य व्यपारियो से वारदात की जानकारी लेकर चोरों को पकड़ने की बात कही। वही काउंटर के पास सीसीटीवी कैमरे, लगाने को कहा। साथ ही 26 जनवरी के बाद घुड़सवार पुलिस बल देने की बात कही।
व्यापारी संघ के अध्यक्ष समृद्ध जावरा ने बताया कि इतनी बड़ी वारदात होने के बाद भी मंडी कर्मचारी नही आये। साथ ही व्यापारियों ने मांग की है कि मंडी में पुलिस जवान तैनात किए जाए। उधर टीआई श्री बर्मन मिर्च मंडी में लोगो से पूछताछ कर रहे हैं। मिर्च मंडी बेड़िया में पहली इतनी बड़ी वारदात हुई है। मालूम हो कि मंडी से मिर्च की भी चोरी हो रही है।