jhankar
ब्रेकिंग
हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान ग्राम मांदला में मुख्यमंत्री जन विश्वास संवाद शिविर आयोजित सऊदी पर हूतियों का बड़ा हमला, लाल सागर के रणनीतिक बंदरगाह मोचा पर किया कब्जा

बिजली के तार लगाने को लेकर दो पक्षो में मारपीट हुई एफआईआर दर्ज

मकड़ाई समाचार राजगढ़ : जिले के कालीपीठ थाना क्षेत्र के ग्राम टांडीकला में खेत में बिजली के तार डालने की बात पर दो पक्षों में बहस हो गई और मामला इतना बढ़ा कि आपस में मारपीट हुई । विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष ने एक-दूसरे पर पत्थरों से हमला कर दिया|जिससे दो लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने शनिवार को दोनों पक्ष के नौ लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की। पुलिस के अनुसार ग्राम टांडीकला निवासी चैनसिंह (45) पुत्र मेहताबसिंह तंवर ने बताया कि खेत में डोरी डालने की बात पर हुए विवाद में बीती रात गांव के हरचंद पुत्र उदाजी तंवर, उसके बेटे कालू,गुलाब, पत्नी पार्वतीबाई और बेटी भूरीबाई गाली-गलौंज करने लगे। विरोध करने पर पत्थर फैंककर मारे, जिससे चैनसिंह घायल हो गया।

- Install Android App -

वहींदूसरे पक्ष हरचंद पुत्र उदाजी तंवर ने आरोप लगाया कि इसी बात को लेकर गांव के चैनसिंह, उसका बेटा धूलजी, प्रेमबाबू और रायसिंह तंवर ने गाली-गलौंज करते हुए पत्थर से प्रहार किया, जिससे हरचंद को चोटें लगी। पुलिस ने मामले में दोनों पक्ष के 9 लोगों के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।