jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

बुरहानपुर जिले में मजदूरों से भरा ट्रक पलटा, दस गंभीर रूप से घायल

मकड़ाई समाचार बुरहानपुर। किलर हाइवे इंदौर-इच्छापुर मार्ग में रविवार को फिर मजदूरों से भरा एक ट्रक पलट गया। जिससे ट्रक में सवार करीब तीस मजदूरों में से दस मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटना स्थल पर मची चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़े और घायलों को निकाल कर निजी वाहनों से जिला अस्पताल भेजा। सूचना मिलने पर बाद में शाहपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। घायलों ने बताया कि सभी मजदूर जिले के सातपायरी गांव से महाराष्ट्र के बीड़ गन्ना कटाई के लिए जा रहे थे। सारोला के पास अचानक एक बाइक सवार ट्रक के सामने आ गया। जिसे बचाने के प्रयास में ट्रक सड़क से नीचे उतर कर पलट गया।

- Install Android App -

इस हादसे में सुखलाल भिलाला, शिवराम नागे, शिवकुमार नागे, शिवाजी नागे, बायोबाई, अर्जुन, करण, ज्योति बाई, रामलाल मावस्कर, नीलेश कंसूलाल को गंभीर चोटें आई हैं। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक में महिला, पुरुषों के अलावा चार से चौदह साल उम्र के सात बच्चे भी सवार थे। हालांकि उन्हें मामूली चोट आई है। उल्लेखनीय है कि इंदौर-इच्छापुर हाइवे में एक सप्ताह के अंदर ही आधा दर्जन हादसे हो चुके हैं। इनमें तीन लोग अपनी जान गवां चुके हैं, जबकि अन्य लोग घायल हुए हैं। इस हाइवे पर हर साल ढाई सौ से ज्यादा हादसे होते हैं।