jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

भरोसे वाला ही निकला चोर: 20 लाख के हीरे, सोने के आभूषण और 1 लाख कैश चोरी, आरोपी नौकर गिरफ्तार

मकड़ाई समाचार इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में व्यापारी के घर से 20 लाख के हीरे, सोने के आभूषण और 1 लाख रुपये नगदी चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कोई और नहीं बल्कि घर का नौकर निकला है। पुलिस ने अपराधी को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। उसके पास से 28 लाख का मॉल जब्त किया है। आरोपी मौकर ने घर में दो महीने तक रेकी की, फिर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

- Install Android App -

दरअसल पलासिया थाना क्षेत्र के साकेत नगर में रहने वाले व्यापारी ने शिकायत दर्ज कराई थी, कि जब वो परिवारिक शादी समारोह में शहर से बाहर गए थे। तब घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने अलमारी में रखे हीरे-सोने के आभूषण और एक लाख रुपये नगदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने व्यापारी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

पुलिस की जांच में पता चला कि घटना के बाद से ही घर का नौकर लापता है। पुलिस ने घटना में संदिग्ध मानते हुए नौकर विक्रम कीर को राजस्थान के उदयपुर से हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। जिसके बाद नौकर विक्रम कीर ने चोरी की घटना को अंजाम देना काबुल किया। पुलिस ने आरोपी नौकर के पास से 28 लाख का मॉल जब्त किया है। आरोपी मौकर ने घर में दो महीने तक रेकी की, फिर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।