9 अगस्त को JK के डोडा में आजाद सभा को किया संबोधित| धर्म को राजनीति के साथ नहीं जोड़ा जाना चाहिए।लोगों को धर्म के नाम पर वोट नहीं देना चाहिए।
मकड़ाई एक्सप्रेस 24 दिल्ली। पूर्व कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद के एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। जम्मू.कश्मीर के डोडा में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा हिंदू धर्म इस्लाम से भी पुराना है। भारत में सभी मुसलमान पहले हिंदू ही थे। इस्लाम का जन्म 1500 साल पहले हुआ है। भारत में कोई भी बाहरी नहीं है। हम सभी इस देश के हैं। भारत के मुसलमान मूल रूप से हिंदू थे। जो बाद में कनवर्ट हो गए। कश्मीर में 600 साल पहले केवल कश्मीरी पंडित थे। फिर कई लोग कनवर्ट होकर मुसलमान बन गए।
गुलाम नबी आजाद के इस बयान का वीडियो भी सामने आया है। वे लोगों से भाईचारा, शांति और एकता बनाए रखने की अपील करते हुए कह रहे है। धर्म को राजनीति के साथ नहीं जोड़ा जाना चाहिए।लोगों को धर्म के नाम पर वोट नहीं देना चाहिए।
आपको ज्ञात होना चाहिए गुलाम नबी आजाद कांग्रेस से अलग होने के बाद आजाद ने डेमोक्रेटिव प्रोग्रेसिव पार्टी बना ली है।जबकि कांग्रेस में उन्होेने पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमति इंदिरा गांधी के साथ काफी समय तक काम किया।उनका कांग्रेस अच्छा वर्चस्व रहा है। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने हिन्दू और इस्लाम धर्म को लेकर बड़ा बयान दिया है.|
आजाद ने कहा, जो इस्लामिक अनुयायी भारत में बाहर से आए भी होंगे, मुगलों की सेना से 10-20 लोग। बाकी सब हिंदू-सिख से धर्मांतरित हैं. हमारे पास कश्मीर का उदाहरण है, 600 साल पहले कश्मीर में कोई भी मुस्लिम नहीं था, कश्मीरी पंडितों को इस्लाम कबूल करने को मजबूर किया गया. सभी इसी धर्म में पैदा हुए हैं. गुलाम नबी आजाद के इस्लाम कश्मीर और हिंदुओं को लेकर दिए गए बयान का यूपी के जेल मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि अब वह सच्चाई को मान रहे हैं, ये अच्छी बात है. भारत देश शुरू से हिंदू राष्ट्र रहा है. मुगलों के आने के बाद यहां पर मुसलमानों की उत्पत्ति हुई, जब से केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी सरकार बनी है, तब से देश की संस्कृति को बढ़ावा देने का काम किया जा रहा है. यही वजह है कि आज इन लोगों की मानसिकता बदल रही है और यह लोग सच को स्वीकार कर रहे हैं.
बीजेपी नेता और जम्मू कश्मीर के पूर्व उप मुख्यमंत्री रविंद्र गुप्ता ने कहा कि गुलाम नबी आजाद ने जो बयान दिया है वह वास्तविकता है और सभी लोगों को यह समझना चाहिए कि हिंदू धर्म सबसे पुराना है, इसलिए जो बातें गुलाम नबी आजाद कह रहे हैं वह बिल्कुल सही है और जिस दिन देश का मुसलमान यह समझ जाएगा उस दिन सब ठीक हो जाएगा. कविंदर गुप्ता ने कहा कि आजादी के बाद जो 3 शिक्षा मंत्री देश में आए उन्होंने इतिहास को बदलने का काम किया था.

