jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में बलाई महासभा ने उठाया बड़ा मुद्दा: “अपना स्थान नहीं तो समाज के कार्यक्रम कैसे हों?” प्रशासन ... हरदा कृषि उपज मंडी में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस हंडिया : तिरंगे के बीच बच्चों संग बैठा प्रशासन, खेड़ीनीमा स्कूल में दिखी अलग तस्वीर,, MP Weather Update 16 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में अलर्ट हंडिया : चारों धाम और बारह ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर लौटे खत्री परिवार के सदस्य,,, एसडीएम कार्यालय को स्वतंत्रता दिवस पर मिला तृतीय पुरस्कार   हरदा में 15 अगस्त को ध्वजारोहण की जगह फहराया गया तिरंगा, CM राइज स्कूल में भी सामने आया मामला पिछले... अखंड भारत संकल्प दिवस 14 अगस्त पर रहटगाँव में स्थायी ध्वज एवं अखंड भारत चौक की स्थापना भोपाल में 80वां स्वतंत्रता दिवस: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाल परेड ग्राउंड पर किया ध्वजारोहण , द... हरदा जिले की हलचल न्यूज अपडेट 15 अगस्त 2026 शनिवार

मंच से मुख्यमंत्री शिवराज की अपराधियों को चेतावनी, बोले- बहन-बेटियों पर बुरी नजर डालने वालों के लिए ‘मामा का बुलडोजर’ तैयार है

मकड़ाई समाचार रायसेन। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपराधियों को भरी मंच से चेतावनी दी है। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर रायसेन पहुंचे सीएम शिवराज ने सभा को संबोधित करते हुए मंच से अपराधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि बहन-बेटियों पर बुरी नजर डालने वालों के लिए ‘मामा का बुलडोजर’ तैयार है। उन्होंने साफ कहा कि हम मध्यप्रदेश में गुंडागर्दी दादागिरी नहीं चलने देंगे। आतंकवाद नहीं चलने देंगे। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। जो बहन-बेटियों पर बुरी नजर डालेगा ऐसे लोगों के लिए मामा का बुलडोजर तैयार है।

- Install Android App -

मुख्यमंत्री चौहान रविवार को नगरीय निकाय चुनाव को लेकर रायसेन में बीजेपी प्रत्याशियों के लिए एक चुनावी सभा को संबोधित करने आए थे। इस दौरान उन्होंने रायसेन नगर के विकास के लिए कई सौगातों की घोषणा की। उन्होंने एक संकल्प पत्र जारी करते हुए कहा कि बीजेपी प्रत्याशियों कि परिषद बनने पर रायसेन विकास की नई रफ्तार पकड़ेगा। उनके साथ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी सहित अन्य बीजेपी नेता एवं नगर के 18 वार्डो के बीजेपी प्रत्याशी मौजूद रहे।