jhankar
ब्रेकिंग
भोपाल कूच से पहले प्रशासन ने किसानों को रोका: बरलाई में वॉटर कैनन का इस्तेमाल, 10 हिरासत में ( Makd... Bhopal news: प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर आज राजधानी भोपाल में आशा एवं आशा पर्यवेक्षकों का प्रदर्शन, ... कॉकरोच जनता पार्टी का दिल्ली मार्च: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी 1109 करोड़ के बैंक लोन घोटाले में CBI का बड़ा एक्शन, 4 राज्यों में एक साथ छापेमारी आज का मौसम: जानिए आज मध्यप्रदेश के कितने जिलों में होगी बारिश, किन जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी हरदा: भाजयुमो और एनएसयूआई को मिले नए जिला अध्यक्ष, धर्मेंद्र पाल और सिद्धार्थ पटेल पर संगठन ने जताया... हरदा कोतवाली पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, दो महिलाओ पर केस दर्ज खरगोन: जर्जर स्कूल की जगह मंदिर में चल रही 35 बच्चों की पढ़ाई, जिले में 676 स्कूल भवन मरम्मत के इंतज... जम्मू-कश्मीर में बादल फटने और बाढ़ से तबाही: 11 की मौत, 7 लापता  हरदा-इंदौर नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार फोर व्हीलर ने 5 गौवंश को कुचला, मौके पर पहुंची प...

मंत्री विजय शाह की जुबान फिसली, मांधाता में नहीं जीतेगी भाजपा

मकड़ाई समाचार खंडवा। वन मंत्री और लोकसभा उपचुनाव में मांधाता विधानसभा प्रभारी विजय शाह का बयान भाजपा और स्वयं के लिए मुसीबत बन गया। ओंकारेश्वर में अपने ससुर की अस्थि विसर्जन के लिए जाने के दौरान ग्राम बीड़ पहुंचे मंत्री शाह से पत्रकारों ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में पूछा तो वे जल्दबाजी में मांधाता विधानसभा क्षेत्र से भाजपा एक भी बूथ नहीं जीते इसकी जिम्मेदारी पार्टी ने उन्हे दी है कह गए। मंत्री के बयान का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है, वहीं विपक्षी दल के नेता इसे लेकर भाजपा को कटघरे में खड़ा कर तंज कस रहे हैं। इस पर मंत्री शाह ने एक  वीडियो जारी कर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि शनिवार को अपने ससुर की अस्थियां विसर्जन करने के लिए ओंकारेश्वर आए थे। यहां उनके साथ मांधाता विधायक नारायण पटेल भी मौजूद थे। इस दौरान कुछ पत्रकारों ने चुनाव को लेकर बाइट लेने के दौरान जल्दबाजी में एक भी बूथ से कांग्रेस नहीं जीते इसकी जगह गलती से भाजपा नहीं निकल गया। जुबान फिसने से यह हुआ। मंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि गिद्धों के श्राद्ध करने से गाय नहीं मरती। इसलिए इस बयान पर विपक्ष खुश नहीं हो। मांधाता ही नहीं पूरे लोकसभा क्षेत्र में भाजपा सभी बूथों से जीतेगी। मैं शर्त लगाने को तैयार हूं।

- Install Android App -

कांग्रेस प्रवक्ता ने टवीट् कर कहा, शर्त लगाना मंत्री को शोभा नहीं देता

आप जल्दी में थे इसलिए आपने भाजपा को हरा दिया और अब जिताने में लग गए। वैसे मंत्री जैसे संवैधानिक पद पर रहते हुए जुबान फिसलना और शर्त- वर्त लगाना शोभा नहीं देता है।