jhankar
ब्रेकिंग
कैमरे की नजर से हुनर का सम्मान, रायपुर में हरदा के पवन मानधनिया सम्मानित Aaj ka rashifal: आज का राशिफल दिनांक 3 अक्टूबर 2026, शनिवार जानिए आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सित... सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत निःशुल्क एक्यूप्रेशर उपचार शिविर हंडिया : रिद्धनाथ घाट को पॉलिथिन मुक्त बनाने की पहल, सफाई अभियान में निकली दो ट्रॉली गंदगी अतिथियों ने पैर पखारकर किया स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ गांधी जयंती पर खिलाड़ियों ने महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया योग स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत जिला पंचायत परिसर में हुआ श्रमदान बेहतर मृदा स्वास्थ्य के लिए संतुलित मात्रा में करें उर्वरकों का उपयोग जिले की 225 आंगनवाड़ियों में आंगनवाड़ी मिलन कार्यक्रम सम्पन्न हरदा में अवैध प्लॉटिंग पर प्रशासन का बड़ा वार तीन मामलों में FIR, निर्माण हटाने के आदेश

मंडला के नेशनल हाइवे पर मिनी ट्रक में लगी आग, जलकर हुआ खाक

मकड़ाई समाचार मंडला/कालपी। बीजाडांडी थाना क्षेत्र में धान के कोढ़ा से लदा मिनी ट्रक जलकर खाक हो गया। घटना देररात की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रात में धूं धूं कर ट्रक जलता रहा, जिसका कुछ लोगों ने वीडियो भी बना लिया। वहां से गुजरने वाले वाहनों के पहिए भी कुछ देर के लिए थम गए थे। चालक ने ट्रक से कूद कर जान बचाई। घटना की सूचना डायल 100 को दी गई। कोढ़ा में लगीं आग सुबह तक धधकती रही।

कालपी अंधेरी पुलिया पर हुआ हादसा: बीती रात नेशनल हाइवे क्रमांक तीस में ग्राम कालपी अंधेरी पुलिया के समीप उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया। जब अचानक आयशर वाहन क्रमांक MP20GB 2747 में आग लग गई। वाहन धू धू कर जलने लगा। देखते ही देखते वाहन जलकर खाक हो गया। गाड़ी चला रहे ड्राइवर बकरीदी ने गाड़ी एक तरफ किनारे लगाकर अपनी जान बचाई।

- Install Android App -

कुछ देर आवागमन रहा बाधित: आने जाने वाले वाहनों की लंबी कतार आग पकड़ने के पश्चात दोनो तरफ लग गई ।जिससे कुछ समय के लिए आवागमन अवरूद्ध हो गया। इस दौरान लोग भयभीत हो गए थे और घटना स्‍थल से काफी दूर खड़े हो गए थे।

मंडला से जबलपुर जा रहा था वाहन: प्राप्त जानकारी के अनुसार आइसर वाहन मंडला से धान का कोढ़ा लेकर जबलपुर जा रहा था ।आग लगने से जहां एक तरफ पूरा वाहन जलकर खाक हो गया ।वहीं वाहन मालिक संजीत सरवारेे जबलपुर निवासी को खासा नुकसान उठाना पड़ा। वाहन चालक बक़रीदी के अनुसार आग इंजन गरम होने से वायरिंग में शार्ट सर्किट हुआ और आग लग गई।