jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

मध्य प्रदेश में उपचुनाव के लिए भाजपा ने की उम्मीदवारों की घोषणा, जानिए कहां किनके बीच मुकाबला

मकड़ाई समाचार भोपाल। खंडवा लोकसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) पर दांव लगाया और देर रात बुरहानपुर के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्ञानेश्वर पाटिल को उम्मीदवार बनाया है। गौरतलब है कि कांग्रेस ने ओबीसी वर्ग के बड़े नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव से परहेज किया तो इस अवसर का फायदा भाजपा ने लपक लिया। इसके अतिरिक्त पार्टी ने रैगांव विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रतिमा बागड़ी, पृथ्वीपुर से शिशुपाल यादव और जोबट से सुलोचना रावत को प्रत्याशी बनाया है। नवरात्र के शुभ मुहूर्त में प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए।

खंडवा लोकसभा उपचुनाव

भाजपा के ज्ञानेश्वर पाटिल और कांग्रेस के राजनारायण सिंह पूरनी के बीच मुकाबला।

पृथ्वीपुर विधानसभा उपचुनाव

भाजपा के शिशुपाल यादव और कांग्रेस के नितेंद्र सिंह राठौर में मुकाबला।

जोबट विधानसभा उपचुनाव

भाजपा की सुलोचना रावत और कांग्रेस उम्मीदवार महेश पटेल के बीच है मुकाबला।

- Install Android App -

रैगांव विधानसभा उपचुनाव

भाजपा की प्रतिमा बागड़ी और कांग्रेस की कल्पना वर्मा के बीच मुख्य मुकाबला होगा।

आज खंडवा जाएंगे मुख्यमंत्री व प्रदेशाध्यक्ष

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा गुरुवार को खंडवा में पार्टी प्रत्याशी का नामांकन पत्र जमा कराएंगे। इसके तत्काल बाद सूरजकूंड स्थित जिमखाना ग्राउंड में भाजपा की एक सभा होगी।

अब तक तीन नामांकन ही हुए हैं जमा

खंडवा संसदीय क्षेत्र सहित पृथ्वीपुर, जोबट और रैगांव विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए आठ अक्टूबर दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्र जमा होंगे। अभी तक पृथ्वीपुर में दो और रैगांव विधानसभा क्षेत्र के लिए एक नामांकन जमा हुआ है। कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशी दो दिन में नामांकन जमा करेंगे।

उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। इन्होंने नामांकन पत्र जमा करने की तैयारी भी पूरी कर ली है। शुभ मुहूर्त में गुरुवार या शुक्रवार को नामांकन दाखिल किया जाएगा। उधर, भारतीय जनता पार्टी की ओर से भी नामांकन की तैयारियां कर ली गई हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि खंडवा संसदीय क्षेत्र और जोबट विधानसभा क्षेत्र के लिए एक भी नामांकन पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।