jhankar
ब्रेकिंग
‘नर्मदे हर’ के जयघोष से गूंजेगी नार्मदीय समाज की शताब्दी गाथा गांधी जयंती से प्रदेशभर में मनाया जाएगा ‘मद्य निषेध सप्ताह’ माँ नर्मदा के पावन तट पर आस्था का उजियारा, हजारों दीपों से जगमगाया हंडिया सेवा से संकल्प अभियान के ... कलेक्टर ने स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन शिविर की व्यवस्थाएं देखी खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य पदार्थो के नमूने लेकर की जाँच सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला चिकित्सालय में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन उत्साहपूर्वक मनाया गया नमो युवा शक्ति कार्यक्रम सेवा से संकल्प अभियान: हंडिया के नर्मदा तट पर जगमगाया "आशीर्वाद का दीया" हरदा में आज 16 स्थानों पर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’, नर्मदा तट पर होगा मुख्य आयोजन आत्मशुद्धि के पावन पर्व दशलक्षण का आगाज, उत्तम क्षमा धर्म की आराधना में डूबा जैन समाज

ममता बनर्जी का बड़ा दांव, नंदीग्राम से भी चुनाव लड़ेंगी, होगा सुवेंदू अधिकारी से मुकाबला

West Bengal Assembly Elections 2021: ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा दांव खेला है। सोमवार को नंदीग्राम की रैली में उन्होंने ऐलान किया कि वे यहां से भी चुनाव लड़ेंगी। यहां उनका मुकाबला सुवेंदू अधिकारी से होंगे। नंदीग्राम को सुवेंदू अधिकारी का गढ़ माना जाता है। सुवेंदू अधिकारी कुछ समय पहले तक ममता बनर्जी के खास थे, लेकिन अब तृणमूल कांग्रेस का साथ छोड़ भाजपा में शामिल हो गए हैं साथ ही भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भी माना जा रहे हैं। वहीं, नंदीग्राम की रैली में भाजपा में निशाना साधा और उसे काले को सफेद करने वाला पावडर बताया।

- Install Android App -

ममता बनर्जी ने रोचक अंदाज में इस बात का ऐलान किया कि इस बारे वे भवानीपुर के साथ ही नंदीग्राम से भी चुनाव लड़ेंगी। ममता ने नंदीग्राम में आयोजित रैली में उन्होंने कहा कि कोई दूसरे मुझे नंदीग्राम आंदोलन पर ज्ञान नहीं दे सकता है। उन्होंने मंच से ऐलान किया कि वे नंदीग्राम से एक मजबूत नेता को टिकट देंगी। साथ ही पूछ लिया कि कैसा होगा यदि वे ही यहां से चुनाव लड़ लें? इस पर जनता के बीच से हामी भरती हुई आवाज आई, तो ममता बनर्जी ने मंच पर मौजूद अपने एक नेता से कहा कि नंदीग्राम से उनका नाम लिख लिया जाए। इसके बाद जब वे मंच से उतरीं तो साफ कर दिया कि वे दो सीटों से चुनाव लड़ेंगी। भाजपा की ओर से अभी प्रतिक्रिया आना बाकी है।