jhankar
ब्रेकिंग
31 जुलाई को हरदा में होगा पूनम कायनेटिक शोरूम का भव्य शुभारंभ ग्वालियर रिश्वतकांड : रिटायरमेंट से 1 दिन पहले लोकायुक्त ट्रैप में फंसे नगर निगम के कार्यपालन यंत्री... हंडिया : अतिक्रमण की पुष्टि, नोटिस भी जारी... फिर कार्रवाई क्यों नहीं? आज तहसीलदार को सौंपा आवेदन तक्षशिला विद्या मंदिर कुकरावद में नामांकन एवं APAAR ID कार्य का किया गया अवलोकन गंजाल नदी: शौच के लिए नदी किनारे गए बुजुर्ग की डूबने से मौत, झाड़ियों में मिला शव विश्व आदिवासी दिवस पर शासकीय अवकाश घोषित किया जाए: विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने हरदा: बकाया बिल किसी और का, बिजली काटी दूसरे की; व्यापारी संघ ने कलेक्टर से की शिकायत मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान से जनसंवाद और सुशासन को मिलेगा नया आयाम जनता से सीधे जुड़कर समस्याओं क... इंदौर वृद्धाश्रम में बुजुर्ग महिला से मारपीट का मामला 14 साल के नाबालिग का बुजुर्ग महिलाओं को डंडे ... सिविल डिफेंस वॉलेन्टियर्स का 7 दिवसीय प्रशिक्षण 31 जुलाई से होगा

महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को कभी भी गिरफतार किया जा सकता ;; देशमुख पर करीब 100 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है

महाराष्ट्र | महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने नोटिस जारी किया है। मतलब अब देशमुख देश छोड़कर नही जा सकते हैं। इसके लिए समस्त एयरपोर्ट को भी सूचित कर दिया गया है। सूत्रो की माने तो महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को कभी भी गिरफतार किया जा सकता है। देशमुख के खिलाफ ईडी ने लुक आउट नोटिस जारी किया है इससे वह अब देश से बाहर नही जा सकते है। ईडी द्वारा देशमुख को 5 बार नोटिस भिजवाया लेकिन देशमुख एक बार भी पूछताछ के लिए उपस्थित नही हुए।
ज्ञात हो कि अनिल देशमुख पर मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने 100 करोड की अवैध वसूली के लिए पुलिस अधिकारियों को इस्तेमाल किया था। पहले मामले की सीबीआई जांच चल रही थी। वही ईडी ने भी अवैध वसूली की जांच शुरु की है।
जुलाई में मुंबई मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रवर्तन निदेशालय ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख और उनके परिवार से संबद्ध 4.20 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्‍त कर ली थी मामले की जांच कर रही ईडी ने पूछताछ को लेकर कई समन अनिल देशमुख को भेजे थे, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुए।अनिल देशमुख पर करीब 100 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने का आरोप हैअनिल देशमुख पर भी गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है उनके निजी सचिव और सहायक पहले गिरफतार हो चुके है।