jhankar
ब्रेकिंग
दिवाली के मद्देनजर प्रशासन सख्त, घनी आबादी में अवैध पटाखा भंडारण पकड़ा हरदा में युवाओं को मिला सुरक्षा का पाठ! पुलिस अधीक्षक शशांक ने विद्यार्थियों को किया जागरूक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के तहत अनुबंधित वाहनों... डीजल 93.90 से बढ़कर 99.64 रु. प्रति लीटर  मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के परिवहनकर्ताओं को बड़ी राहत मांदला नदी में डूबने से युवक की मृत्यु, परिजनों को ₹4 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत कलेक्टर ने एसडीएम और तहसीलदारों को आवेदनों का तत्काल निराकरण करने के दिए निर्देश जनगणना 2027 के कार्यों की प्रगति की समीक्षा, बानापुरा में संचालित स्पा सेंटर की जांच और होटलों में कथित अवैध गतिविधियों पर रोक की मांग नर्मदा मंदिर पर पुलिस की अवैध पटाखा संग्रहण पर कार्रवाई

महिला की हत्या, शव को बाइक से श्मशान लाकर किया अंतिम संस्कार

मकड़ाई समाचार मुरैना। नवविवाहिता की हत्या करके ससुराल जनों ने गुपचुप अंतिम संस्कार कर दिया। अंतिम संस्कार भी ऐसे किया कि शव को अर्थी की जगह बाइक से श्मशान में पहुंचाया और जला दिया। मामला जौरा थाना क्षेत्र के परसोटा गांव का है। पुलिस ने श्मशान से राख समेटकर, मामले की जांच में जुटी है। मुरैना के जारह गांव निवासी नाथूराम जाटव की बेटी जूली की शादी जौरा के परसोटा गांव निवासी गौरव पुत्र बदले जाटव के साथ 10 नंबर 2020 को हुई थी। रविवार की दोपहर जूली की संदिग्ध हालत में मौत हो गई और पति व ससुरालीजनों ने गुपचुप तरीके से जूली का अंतिम संस्कार भी कर दिया। जूली के शव को अंतिम यात्रा भी नसीब नहीं हुई। पति व अन्य ससुराल वालों ने बाइक से शव को श्मशान में पहुंचाया, जहां गुपचुप तरीके से उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। देर शाम को मृतका जूली के पिता नाथूराम जाटव पर जौरा थाने में पहुंचे उन्होंने पूरा घटनाक्रम सुनाया, क्योंकि मामला नवविवाहिता की हत्या का था।इसीलिए पुलिस ने सीधे श्मशान में पहुंचकर आग को बुझाया और वहां से अस्थि एवं राख को जांच के लिए इकट्ठा कर लिया।

- Install Android App -

दूसरी बेटी ने खोला राज

बताया गया है कि नाथूराम जाटव की दूसरी बेटी भूरी की शादी भी परसोटा गांव में इसी परिवार में हुई है। भूरी सोमवार को अपने ससुराल से निकलकर घडोरा गांव में रहने वाले मामा के पास पहुंच गई और वहां जूली की हत्या और गुपचुप अंतिम संस्कार की बात बताई। दूसरी तरफ मृतका के पति व ससुराली जन ने पुलिस को बताया है कि जूली ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी लेकिन पुलिस इसे पूरा सच नहीं मान रही।