jhankar
ब्रेकिंग
त्योहारों पर शांति व्यवस्था को लेकर थाने में शांति समिति की बैठक हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के तहत जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न खुशियों की दास्तां : पीएम आवास योजना से रामकिसन को मिला पक्का आशियाना हरदा-खिरकिया मार्ग पर भिरंगी फाटक के पास मरम्मत कार्य निरंतर जारी रहेगा शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में होगा प्रधानमंत्री का वर्चुअल कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र ने नरवाई प्रबंधन के लिये किसानों को दी सलाह कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं खुशियों की दास्तां :  प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से बदली किस्मत कायागांव में अवैध शराब बिक्री बंद कराने की मांग, महिलाओं ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन सेवा मेरा योगदान - सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों को मिले चश्में

महिला दरोगा होम गार्ड जवान के साथ मिलकर संचालिका चला रही थी सेक्स रैकेट, क्राइम ब्रांच ने धर दबोचा

उत्तरप्रदेश। यूपी में महिला दरोगा को क्राइम ब्रांच ने सोने की चेन और मोबाइल आदि लूट के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया हैं। उसके साथ चार अन्य सहयोगियों को भी पकड़ा है। महिला दरोगा पर आरोप है कि वह एक होमगार्ड के साथ पनकी के एक घर में सेक्स रैकेट की सूचना पर दबिश देने गई और जालौन के दो कारोबारियों को पकड़कर बंधक बना लिया और सोने की चेन आदि लूट लिया।

- Install Android App -

महिला दारोगा भुवनेश्वरी सिंह एडीसीपी पूर्वी कार्यालय में तैनात है और पनकी निवासी राहुल शुक्ला उसका खास मुखबिर है। राहुल शुक्ला के संबंध सेक्स रैकेट चलाने वाली एक संचालिका से है। दोनों ने उरई के दो कारोबारियों को बुलाया और कार्ल गर्ल्स उपलब्ध करा दिया। इसके बाद भुवनेश्वरी सिंह को सूचना दे दी गई। इस पर एक होमगार्ड के साथ महिला दारोगा पनकी पहुंची और रंगे हांथों दोनों कारोबारियों को पकड़ लिया। आरोप है कि कारोबारियों के साथ मारपीट की गई और सोने की चेन, अंगूठी, मोबाइल आदि लूटकर 15 लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई।

कारोबारियों ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत कर आपबीती बयां की। पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीना के निर्देश पर पुलिस ने महिला दारोगा सहित पांच को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से लूट का सामान बरामद और नकदी बरामद हो गई। बताया जा रहा है कि इस कार्य में महिला दारोगा राहुल के साथ लंबे समय से लिप्त है। बदनामी के चलते लोग मुंह नहीं खोल पाते और इसका महिला दारोगा व उसके सहयोगी लाभ उठाते थे।