jhankar
ब्रेकिंग
शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे

महिला ने तीन साल के बालक का उठाया और दौड़ लगा दी अपहरण का प्रयास

मकड़ाई समाचार उज्जैन|भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम रूई में शुक्रवार एक महिला ने तीन साल के बालक का अपहरण का प्रयास किया। बालक अपनी बहन के साथ स्कूल जा रहा था। उसी दौरान महिला ने उसे उठाया और दौड़ लगा दी थी। बालक के रोने व बहन के शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्र हो गए और महिला का पीछा कर उसे पकड़ लिया और बालक को छुड़वा लिया।

महिला ने बालक को गोद में उठाया और दौड़ लगा दी

- Install Android App -

पुलिस ने बताया कि अयोध्याबाई पटेल निवासी ग्राम रूई ने शुक्रवार को शिकायत की है कि उसका तीन साल का पोता रुद्रप्रताप व नौ वर्षीय पोती सिमरन दोनों पैदल गांव में ही स्थित स्कूल जा रहे थे। उसी दौरान एक महिला ने रुद्रप्रताप को गोद में उठाया और दौड़ लगा दी थी। इससे बालक रोने लग गया और वहीं उसकी बहन सिमरन ने शोर मचाना शुरू कर दिया।

महिला के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज

जिसे सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए और पीछा करके महिला को पकड़ लिया। उससे सकुशल बच्चा छुड़वा कर उसके स्वजन को सौंप दिया। वहीं महिला को पुलिस को सौंप दिया गया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम कविता निवासी जावद नीमच हालमुकाम ढाबला फंटा बताया। पुलिस ने महिला के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर उससे पूछताछ कर रही है।