jhankar
ब्रेकिंग
भोपाल से आए वरिष्ठ अधिकारियों ने जिले में उर्वरक वितरण व्यवस्था की जानकारी ली महिलाओं की सुरक्षा, बाल विवाह निषेध एवं नशा मुक्ति के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न ‘हरित हरदा-समृद्ध धरा’ अभियान के तहत इमलीढाना टैंक पर वृक्षारोपण किया ब्रेकिंग: दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, 6056 वोटों से हराया भाजपा को कांग्रेस प्रत्या... हंडिया पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' जारी : फॉरेस्ट नाके से 2.247 किलो गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार! लोकतंत्र जीत गया तानाशाह हार गया : मोहन सांई  दतिया चुनाव में कांग्रेस की बढ़त से जश्न, गांधी चौक पर पटाखे-मिठाई बाटी  मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत आयोजित होंगे शिविर,जनप्रतिनिधि व अधिकारी जनता से सीधे जुड़कर समस... 1.5 क्विंटल अवैध मछली और एक वाहन जब्त मध्यप्रदेश नदीय मत्स्योद्योग नियम 1972 के तहत 2 आरोपियों पर ए... माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई

महिला ने प्रेम जाल में फंसाकर, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर डॉक्टर से ठगे 30 हजार रुपये

के के यदुवंशी
मकड़ाई समाचार सिवनी मालवा। एक डॉक्टर का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर फंसाने का मामला सामने आया है। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह यादव ने पूरे मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए फरियादी डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला सहित छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने बताया कि बानापुरा के डॉक्टर को छह लोगों ने ब्लैकमेल कर 30 हजार रुपये की मांग की थी। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह यादव ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला ने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर पहले तो डॉक्टर को अपने जाल में फंसाया और फिर उससे रुपये मांगे। यही नहीं डॉक्टर ने बदनामी के डर से महिला द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंच कर फ़ोन पे के माध्यम से पैसे भी दे दिए।

- Install Android App -

थाना प्रभारी का कहना है कि महिला अपना इलाज कराने के बहाने से डॉक्टर के पास गई थी। डॉक्टर को अपनी बातों में फंसा लिया। डॉक्टर के साथ फ़ोन पर बात करने लगी और बाद में तीस हजार रुपयों की डिमांड रख दी। जिसके बाद डॉक्टर को अपने जाल में फंसाया। आरोपितों ने डॉक्टर को जेल रोड होते हुए हरदा बायपास की तरफ बुलवाया। आरोपियों ने महिला से झूठे केस में फंसाने को लेकर वीडियो बनाकर वायरल कर देने की बात कहकर डरा धमका कर रुपये फोन पे के माध्यम से खाते में डलवा लिए फरियादी ने थाने आकर शिकायत की गई पुलिस ने आरोपी राजू रघुवंशी, शेर सिंह मीणा, हनु उर्फ लश्करी, चिन्नाू, लकी उर्फ गौरव और महिला पर मामला दर्ज किया ।