jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

मां के सामने की बेटे की हत्या बाइक सवारो को गाली देने से मना करने पर युवक को मारा चाकू 

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में चाकू मार कर ऑटो चालक की हत्या कर दी गई। ऑटो चालक युवक अपने भाई व भांजे के साथ दशगात्र कार्यक्रम में गया था। इस दौरान रात करीब 8 बजे बाइक सवार दो युवक आए और सड़क में खड़े होने के नाम पर उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। ऑटो चालक के मना करने पर एक युवक ने चाकू निकालकर हमला कर दिया। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। जबड़ापारा निवासी राजेंद्र उर्फ छोटन केंवट पिता शनि केंवट (27) ऑटो चालक था। वह अपने भाई राकेश व भांजा शंकर के साथ चांटीडीह के इरानी मोहल्ले में अपनी बुआ के घर दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने गया था। तीनों रात करीब 8 बजे अरपा नदी के किनारे निर्माणाधीन सड़क की ओर गए थे। वहां राजेंद्र ऑटो रोक कर सड़क किनारे खड़ा हो गया। उसी समय चांटीडीह पठान मोहल्ला निवासी शाहिद खान और आवेश खान बाइक से आए।

- Install Android App -

राजेंद्र को देखकर सड़क पर खड़े होने की बात कहते हुए शाहिद ने गाली-गलौज शुरू कर दिया। राजेंद्र ने उसे गाली देने से मना किया, तब उनके बीच विवाद की स्थिति बन गई। देखते ही देखते बाइक के पीछे बैठे शाहिद ने चाकू निकाल कर राजेंद्र पर हमला कर दिया। जिससे वह खून से लथपथ होकर घायल हो गया। उसके भाई और भांजे ने परिजन के साथ इलाज के लिए उसे CIMS लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। राजेंद्र की मां लछनबाई ने पुलिस को बताया कि बाइक सवार दो युवक जब राजेंद्र से गाली-गलौज कर उलझ रहे थे, तब वह मौके पर पहुंच गई। विवाद होते देखकर वह अपने बेटे राजेंद्र को खींच कर ले जा रही थी। तभी एक युवक गाली देते हुए आया और राजेंद्र पर चाकू से हमला कर दिया।

इस घटना के बाद बाइक सवार आवेश खान अपनी बाइक लेकर भाग गया। घायल राजेंद्र के परिजन उसे अस्पताल ले जाने में व्यस्त हो गए। तभी हमलावर शाहिद नदी तरफ दौड़ते हुए भाग निकला। पुलिस ने बाइक सवार आरोपी आवेश खान को पकड़ लिया है। जबकि, मुख्य आरोपी शाहिद खान की तलाश की जा रही है।