jhankar
ब्रेकिंग
बेटी ने 2 दशक पहले कुआं खोदकर बाबुल को दिया था जलस्रोत का उपहार ! हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी में 36 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, जानिए फसलों के ताजा भाव धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत राजनैतिक दलों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को रहटगांव में लगेगा शिविर कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश हजारों की भीड़ में रामभक्ति की गूंज के साथ हुआ रावण दहन खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी

मिट्टी खोदते समय टीला धसने से दादी-पोती की मौत, घर सजाने की थी तैयारी

मकड़ाई समाचार भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में दादी-पोती की मिट्टी के ढेर में दबने से दर्दनाक मौत हो गई। दोनों दीपावली त्योहार की तैयारी के लिये मिट्टी लेने गईं थी जहां बड़े टीले से मिट्टी खोदते समय करार धसं गई जिसकी चपेट में दादी और पोती आ गए और दबने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

- Install Android App -

जानकारी के मुताबिक घटना रविवार शाम करीब 5.30 बजे, असवार थाना क्षेत्र के गिरवासा गांव में घटित हुई। यहां गिरवासा गांव में रहने वाली 45 वर्षीय कामाक्षा अपने भतीजे अमृत सिंह की सात वर्षीय बेटी संध्या (रिश्ते में पोती) के साथ घर पोतने के लिए मिट्‌टी लेने के लिए सिंध की बीहड़ में गई थी। यहां वह टीले के नीचे से मिट्‌टी खोदकर निकाल रही थी। तभी खुदाई के दौरान टीले के ऊपर से मिट्‌टी का बड़ा ढेर खिसकर दादी और पोती पर गिर गया। जिसके नीचे दोनों दब गईं। हादसा देखकर कुछ दूरी पर खड़ी एक महिला शोर मचाते हुए आस-पास मौजूद लोगों को पुकारने लगी जिसके बाद आनन-फानन लोगों पुलिस को इसकी सूचना दी और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर मिट्टी के मलबे को फटाफट हटाया लेकिन दम घुटने से दादी-पोती की मौत हो गई। वहीं घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना किया और दोनों के शवों को लहार अस्पताल पहुंचाया। वहीं मामले पर पुलिस जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।