मेरठ । पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आगामी 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान होना है, जिसे लेकर आजकल नेताओं ने यहां डेरा जमा रखा है। इसी कड़ी में रविवार को एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी भी मेरठ पहुंचे। एआईएमआईएम प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे ओवैसी ने कहा मुसलमानों पहले अपना घर सुधारो, दूसरे के घर की फिक्र मत करो।
एआईएमआईएम मुखिया ने कहा मैं पिछड़ा समाज, कमज़ोर समाज और मुसलमानों से अपील कर रहा हूं कि अपना घर सुधारो। आपको च्वाइस करना है नागनाथ, सांपनाथ और मदारी में। इनका साथ मत दीजिए। हिस्सेदारी की लड़ाई लड़िए अपनी लीडरशिप को बनाइए। ओवैसी ने इसके साथ ही कहा कि बेरोज़गारी सबसे बड़ा मसला है। किसान रातों में सो नहीं पा रहा है। युवाओं का मुकद्दर बेरोज़गारी हो गया है। उन्होंने कहा सिवालख़ास क्षेत्र में तहसील नहीं है। स्कूल डिग्री कॉलेज नहीं है। किसानों को तरकारी बेचने की मंडी नहीं है। अगर यहां की जनता पार्टी को कामयाब करेगी तो हमारा विधायक आपकी तकलीफों को हल करेगा। एआईएमआईएम मुखिया ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा भाजपा की गर्मी तभी निकल गई थी, जब उसे लोगों के दबाव में तीन कृषि क़ानून को वापस लेने पड़े। ओवैसी ने कहा आज का युवा बेरोजगारी से भयभीत है। युवाओं को बेरोज़गारी और गुरबत का मुकद्दर बनाकर रख दिया है।
ब्रेकिंग
शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी...
बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक...
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप!
हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला...
हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर
आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है।
आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट
दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा
सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज
हरदा जिले की खास खबरे
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
