jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया: मीडिया के हस्तक्षेप के बाद हटाया मृत जानवर, विसर्जन कुंड पर अब भी क्रेन का इंतजार नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1...

मैं हिंदू हूं यह बात गर्व से कहता हूं, किन्तु हम अन्य धर्मों का भी सम्मान करते हैं – कमल नाथ

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कहना है कि उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित ज्ञानवापी मस्जिद नहीं है। इसे मस्जिद कहना बंद कर चाहिए। यह भगवान शिव का मंदिर है। शास्त्री ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि जो राम का है, वह हमारा है।

मकडाई एक्सप्रेस 24 छिंदबाड़ा : पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री छिंदवाड़ा जिले के मोहखेड़ ब्लाक के सिमरिया में रामकथा करने पहुंचे थे, जिसका सोमवार को समापन हो गया। इसके मुख्य यजमान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ के बेटे और छिंदवाड़ा से सांसद नकुल नाथ थे। सिमरिया में रामकथा के आखिरी दिन दोपहर दो बजे से कथा शुरू हुई, जो शाम 5 बजे तक चली। महा भंडारे के साथ कथा का समापन हो गया।
वहीं सांसद नकुल नाथ ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री के द्वारा कथा करने को लेकर कहा कि हिंदुत्व की एजेंसी भाजपा के पास नहीं है, हम भी सनातनी हैं और धार्मिक व सामाजिक आयोजन करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसी पार्टी है जिसमें विचारों और भावनाओं का आदर किया जाता है, हम जिस उत्साह से होली और दीपावली मनाते हैं, उसी उत्साह से ईद और क्रिसमस भी मनाते हैं।

- Install Android App -

गर्व से कहता हूं कि मैं हिंदू हूं – कमल नाथ
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने दिव्य कथा में उपस्थित भक्तजनों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं अभी झाबुआ से लौट रहा हूं, वहां जिक्र किया कि छिंदवाड़ा में चल रही दिव्य कथा में बागेश्वर धाम के प्रधान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने आदिवासियों का सम्मान किया और आज हम सर्वधर्म का सम्मान करने जा रहे हैं। मैं हिंदू हूं यह बात गर्व से कहता हूं, किन्तु हम अन्य धर्मों का भी सम्मान करते हैं। महाराज जी मेरे छिंदवाड़ा सहित आसपास के जिलों से पधारे श्रद्धालुओं का स्वागत अभिवादन करता हूं। मेरा और आपका हनुमान जी का संबंध है, आपने मुझसे अभी छुटकारा नहीं पाया है और आगे भी नहीं पा सकते, कुछ संबंध ऐसे होते हैं जो जीवनपर्यंत बने रहते हैं। 40 सालों में मैंने जिला, प्रदेश और देश की सेवा ही की है और ऐसे कार्य किए हैं जिन्हें हमेशा जनता से सराहना ही मिली है। मुझ पर कोई अंगुली नहीं उठा सकता। अंत में कहा कि हमारी भूख अभी मिटी नहीं है और मिट भी नहीं सकती। अगर बागेश्वर धाम के महाराज पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आते रहेंगे तो भूख भी थोड़ी-थोड़ी मिटती रहेगी।