jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

यातायात पुलिस द्वारा कोविड गाइडलाइन व यातायात नियमों का पालन न करने वालों पर चालानी कार्यवाही कर 10200 का समन शुल्क वसूला 

मकड़ाई समाचार हरदा। पुलिस अधीक्षक हरदा मनीष कुमार अग्रवाल के आदेश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह वर्धमान के निर्देशानुसार थाना प्रभारी यातायात सूबेदार वर्षा गौर एवं थाना स्टाफ के द्वारा बिना मास्क यात्रा करने वाले 32 लोगों पर चालान करते हुऐ 3200 साथ ही यातायात नियमों का पालन न करने वाले 19 वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही करते हुए 7000रू. का समन शुल्क वसूला गया। जिसमें बिना हेलमेट, तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट, बिना नंबर प्लेट एवं माल वाहनों में वाहन की बॉडी से ऊंचा माल भरे हुए वाहनों पर चालानी कार्यवाही की गई। शहर में यातायात व्यवस्था एवं पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने हेतु सब्जी-मंडी एवं गुर्जर बोर्डिंग स्टेडियम एरिया में लगे अव्यवस्थित सब्जी एवं फलों के ठेलों व वाहनों को सड़क किनारे व्यवस्थित रूप से लगवाया गया। स्टेट बैंक तिराहे व टाँक चौराहे के बीच लगी दुकानों एवं फुल्की, चाट के ठेलों को सड़क से दूर लगवाया गया। घंटाघर चौराहे, शिवाजी चौक, गणेश चौक पर मार्ग की पार्किंग व्यवस्था ठीक की गई। सड़कों पर लगे अव्यवस्थित वाहनों को व्यवस्थित पार्क कराया गया। व एक ही स्थान पर ठेले खड़े कर व मार्ग बाधित कर फल बेचने वालों को हटाकर उन्हें सिर्फ फेरी लगाकर ही फल बेचने हेतु समझाइश एवं हिदायत दी गई। एवं कोरोना की दूसरी लहर के चलते समस्त शहरवासियों से कोरोना गाइडलाइन के पालन की अपील की गई व राहगीरों एवं दुकान संचालकों को मास्क लगाने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की समझाइश दी गई व बिना मास्क चलने वाले निम्न तबके के राहगीरों को मास्क वितरित किये गए। संपूर्ण कार्यवाही में सूबेदार के साथ ए.एस.आई. सोबरन सिंह पटेल, मोहन सिंह राजपूत, कपिल अग्रवाल – आरक्षक महेश शर्मा, आरक्षक नीरज तिवारी, अभिषेक साध एवं हमराह थाना स्टाफ उपस्थित रहा।