jhankar
ब्रेकिंग
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने योजनाओं की समीक्षा कर दियें निर्देश गंजाल नदी में अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी मकड़ाई समाचार की खबर का बड़ा असर: समोई गांव में एक महीने से बंद हैंडपंपों की मरम्मत शुरू हरदा में तीन दिन की नवजात बच्ची अस्पताल चौराहे पर बाथरूम के पास मिली खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड... जल संसाधन विभाग की कार्यपालन यंत्री ने हंडिया शाखा नहर संभाग की नहरों का किया निरीक्षण मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध नर्मदा के तटीय क्षेत्रों में 9 प्रकरण दर्ज विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के लिए राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न

युवक की प्रेरणा से जयपुर में हुआ रक्तदान शिविर 

मकड़ाई समाचार खिरकिया। स्थानीय श्वेतांबर जैन समाज के संरक्षक व समाजसेवी अमरचंद मेहता के पुत्र धर्मेंद्र मेहता ने शुक्रवार को जयपुर में रक्तदान शिविर आयोजित किया। शिविर में 60 लोगों ने रक्तदान किया।इसमें खिरकिया के पवन भंडारी, मनोज विनायक भी शामिल हैं। जबकि अन्य रक्तदाताओं में जयपुर के उद्योगपति निर्मल बरडिया, प्रमोद दरडा, ऋषभ कोठारी, गोवर्धन अग्रवाल, मनीष बरडिया, अशोक, नवीन, बृजगोपाल जाजू आदि भी शामिल हैं। मालूम हो कि धर्मेंद्र मेहता विगत कुछ सालों से जयपुर में निवासरत है। उनकी प्रेरणा से जयपुर में विगत छह सालों से हर साल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है। उल्लेखनीय है कि धर्मेंद्र स्थानीय पत्रकार राजेश मेहता के अनुज है।