jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

युवक ने पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाया ,कार्रवाई न होने पर धर्म परिवर्तन करने की दी चेतावनी

मकड़ाई एक्सप्रेस ग्वालियर| एक युवक ने पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है.,कार्रवाई न होने पर धर्मपरिवर्तनकरने की चेतावनी दी है. इतना ही नहीं बल्कि नाराज युवक ने मुंडन करवा लिया है और न्याय नहीं मिलने तक जूते-चप्पल भी त्याग दिए हैं.|युवक हाथों में धर्म विशेष से जुड़ी एक किताब लेकर एसपी ऑफिस में जनसुनवाई में पहुंचा था. उसकी शिकायत पर एडिशनल एसपी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है|

- Install Android App -

ग्वालियर के मुरार थाने इलाके के रहने वाले रोहित परिहार ने पुलिस पर प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं. उसका कहना है वह बीते दिनों एक आदिवासी महिला को साथ लेकर मुरार थाना पहुंचा था. उस आदिवासी महिला और उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास हुआ था, इसी की शिकायत लेकर वह थाने गया था. लेकिन वहां मौजूद थाना प्रभारी ने बदसलूकी करते हुए जातिसूचक गालियां दी और मारपीट भी की. इसकी शिकायत रोहित ने एडिशनल एसपी राजेश दंडोतिया से की है. शिकायतकर्ता रोहित परिहार ने एडिशनल एसपी को ज्ञापन देते हुए मांग की है कि यदि 7 दिन के अंदर थाना प्रभारी और उनके स्टाफ पर उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो वह धर्म परिवर्तन कर लेगा.