jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

रत्नगर्भा धरती से फिर चमकी मजदूर की किस्मत, मिला नायाब हीरा

मकड़ाई समाचार पन्ना। जिले की रत्नगर्भा धरती से फिर एक मजदूर को 07.02 कैरेट वजन का बेशकीमती हीरा मिला है। उज्जवल किस्म (जेम क्वालिटी) वाला यह नायाब हीरा पन्ना के ग्राम बिलखोरा निवासी बलवीर सिंह पिता देवी सिंह यादव को मिला है।

- Install Android App -

बलवीर सिंह ने दो माह पूर्व कृष्णा कल्याणपुर में नियमानुसार हीरा कार्यालय से पट्टा लेकर की खदान लगाई थी। गुरुवार को जब उसे कंकड़ पत्थरों के बीच 07.02 कैरेट वजन का चमकदार बड़ा हीरा मिला तो वह खुशी से झूम उठा। बलवीर सिंह इस हीरा को लेकर अपने परिवार सहित आज दोपहर हीरा कार्यालय पहुंचा वहां पहुंचकर हीरा जमा किया।

हीरा पारखियों द्वारा इस हीरे की अनुमानित कीमत 2 लाख रुपये प्रति कैरेट से अधिक आंकी है, इस लिहाज से हीरे की कीमत लगभग 15 लाख रुपये बताई जा रही है। हीरा जमा करने के बाद श्रमिक बलवीर ने बताया कि इसके पूर्व खदान में 92 सेंट का हीरा मिला था जिसे मैंने हीरा कार्यालय में जमा करा दिया था। उसने बताया कि मेरे पास कोई काम नहीं है इसीलिए किस्मत आजमाने के लिए हीरे की खदान खोदी और भगवान ने मेरी सुन ली, अब मैं इससे मिलने वाले रुपए से खेती के लिए जमीन खरीद लूंगा और खेती करूंगा जिससे हमारे परिवार का भरण पोषण होगा।