jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

रेेल्वे स्टेशन परिसर के नो पार्किंग में वाहन खडे़े. होनेे पर होगी कार्यवाही, आरपीएफ ने 280 वाहन मालिकोे पर किया अपराध पंजीबद्ध

मकड़ाई समाचार बिलासपुर। रेल्वे स्टेशन के सामने नो पार्किंग होने के बाद भी लोगो द्वारा बेतरतीब से अपने वाहनों को इधर उधर खड़ा कर दिया जाता है। इससे अन्य लोगो को भी परेशानी होती है। इसके साथ कई बार वाहनों को निकालने के दौरान विवाद की स्थितियां बनती है। नोे पार्किंग में बरती जा रही लापरवाही और अव्यवस्था को सुधारने में डीआरएम ने खुुद आगेे आए। उन्होने ऐसे वाहन चालको के विरुद्ध आरपीएफ को कार्यवाही करने के निर्देश दिए।रेल्वेे स्टेशन के सामने परिसर में जगह जगह पर नो पार्किंग के बोर्ड लगाए है।नो पार्किग मे खडे़ वाहनों पर सख्ती बरतते हुुए कार्यवाही की जा रही है।10 दिन मेें करीब 280 वाहन मालिकों पर उनके खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जा चुका है।

- Install Android App -

पहले भी कार्रवाई होती थी, लेकिन उतनी गंभीरता नहीं दिखाई जाती थी। इसके चलते वाहन चालकों में खौफ भी नहीं रहता था। अब तक सीधे स्टेशन के सामने गाड़ी खड़ी करने से रोक दिया जाता था। इसके बाद कोई जानबूझकर गाड़ी खड़ी करते हैं तो उनके वाहन लाक कर दिए जाते हैं। इसके बाद चालक के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 159 के तहत कार्रवाई की जाती है। लगातार सख्ती का असर है कि स्टेशन के सामने की पार्किंग व्यवस्था में काफी सुधार आया है। अब गाड़ियां पार्किंग में नजर आती है या फिर स्वजन बाहर खड़े होकर इंतजार करते हैं। रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यह अभियान अब नहीं स्र्केगा। इसी तरह जांच और कार्रवाई होगी। ऐसी गाड़ियां पर नजर रखने के लिए एक बल सदस्य की प्रतिदिन ड्यूटी भी लगाई जा रही है।