jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव ध्वनि मत से रद्द, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी निलंबित

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 दिल्ली। गुरुवार को लोकसभा में लंबी चर्चा के बाद विपक्ष की तरफ से लाया गया अविश्वास प्रस्ताव ध्वनि मत से रद्द कर दिया गया। इससे प्रस्ताव पर चर्चा के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब दो घंटों तक अपना जवाब दिया। प्रधानमंत्री के संबोधन के दौरान विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया। इसके बाद ध्वनि मत से अविश्वास प्रस्ताव रद्द कर दिया गया।

- Install Android App -

इस बीच प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के कारण कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी को लोकसभा से निलंबित कर दिया है। ये निलंबन तब तक के लिए है, जब तक इस मामले पर विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट नहीं आ जाती।अधीर रंजन चौधरी के निलंबन पर केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को माफी मांगने की आदत नहीं है। प्रधानमंत्री पर ऐसा कटाक्ष करना ठीक नहीं था। जो भी हुआ वह नियम के तहत हुआ है।

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने अधीर रंजन चौधरी के निलंबन को लेकर सदन में प्रस्ताव पेश किया था। उन्होंने कहा किकांग्रेस नेता हर बार देश और सरकार की छवि को खराब करने की कोशिश करते हैं। हमने उसी दौरान माफी की मांग की थी, लेकिन उन्होंने माफी नहीं मांगी। उनके खिलाफ प्रस्ताव लाया गया जिसे स्वीकृत किया गया। उधर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अधीर रंजन चौधरी को निलंबित किए जाने को अलोकतांत्रिक और दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा कि ये सत्ता के अहंकार को दर्शाता है।