jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित ;  आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिश... हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

विधानसभा चुनाव 2023 : इस सीट पर पति.पत्नी दोनों ने ही कांग्रेस के टिकट के लिए ठोकी दावेदारी

  टिकट की दावेदारी के लिए दिलचस्‍प जंग विधायक चुनाव लड़ने के लिए पति.पत्नी ने की दावेदारी  धमतरी में 64 लोगों ने आवेदन जमाकर पेश की दावेदारी

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 धमतरी।विधानसभा चुनाव 2023के लिए छत्‍तीसगढ़ में टिकट की दावेदारी के लिए दिलचस्‍प जंग चल रही है। धमतरी जिले के विधानसभा क्षेत्र सिहावा.56 में चुनाव लड़ने टिकट के लिए पति.पत्नी दोनों ने दावेदारी की है। सिहावा की वर्तमान विधायक डा लक्ष्मी ध्रुव और उनके पति प्रदेश कांग्रेस सचिव लखन लाल ध्रुव ने विधानसभा वार मंगाए आवेदन ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नगरी के पास टिकट मांगने आवेदन किया है। प्रदेश कांग्रेस सचिव लखन लाल ध्रुव रिटायर्ड आबकारी अधिकारी है।

- Install Android App -

64 लोगों ने आवेदन जमाकर दावेदारी पेश की

उल्लेखनीय है कि वर्तमान विधायक डा लक्ष्मी ध्रुव की टिकट कटने की चर्चा क्षेत्र में हो रही है| इसलिए उनके पति लखन लाल ध्रुव ने भी आवेदन जमाकर अपनी दावेदारी पेश की है। पति.पत्नी के विधायक चुनाव लड़ने के लिए टिकट मांगने आवेदन जमा करने की क्षेत्र में जमकर चर्चा हो रही है। जिला कांग्रेस कार्यालय धमतरी से मिली जानकारी के अनुसार धमतरी विधानसभा में कुल 64 लोगों ने आवेदन जमाकर दावेदारी पेश की है। कुरूद विधानसभा के लिए 35 आवेदन जमा हुआ है और सिहावा विधानसभा क्षेत्र के लिए 27 आवेदन जमा हुआ है। इस तरह जिले के तीनों विधानसभा के लिए कुल 126 दावेदार टिकट मांगने कतार पर है।