jhankar
ब्रेकिंग
चेक बाउंस के मामलों में फरार दो अभियुक्त गिरफ्तार, सजा भुगतने के लिए जेल भेजे कांजी हाउस में गौवंश की बदहाल स्थिति को लेकर बजरंग दल ने किया नगर परिषद कार्यालय का घेराव भारतीय किसान संघ की जिला बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दों पर विभागीय अधिकारियों से चर्चा अनंत चतुर्दशी पर हरदा में बदलेगी यातायात व्यवस्था, इन मार्गों से होगा वाहनों का डायवर्जन हंडिया : आस्था के द्वार पर गंदगी का अंबार, खेड़ापति मंदिर के सामने व्यवस्था बेअसर,,, खुशियों की दास्तां प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से चमका पलाश का भविष्य खाद्य सुरक्षा विभाग ने रहटगांव और हरदा में लिये खाद्य पदार्थों के नमूने उल्लासः एक अभिनव प्रयोग” के तहत ए.डी.आर. सेन्टर हरदा में द्वितीय वृहद् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 26 सि... हरदा के 23 हजार 437 उपभोक्ताओं को अगस्त माह में 20 लाख 92 हजार की छूट शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस

विश्व दृष्टि दिवस के उपलक्ष में दिव्यांगों की हुई आंखों की निशुल्क जांच

मकड़ाई समाचार सिराली। सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय बैरागढ़ भोपाल एवं अंतर्राष्ट्रीय संस्था सीबीएम के विशेष सहयोग से प्राथमिक नेत्र जांच केंद्र सिराली द्वारा मेघनाथ चौक स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर दिव्यांगों का शिविर लगाकर आंखों की जांच निशुल्क की गई।
सेवा सदन संस्था के ऑप्टोमेट्रिस्ट हरि सेन ने बताया कि दिव्यांग शिविर में 49 मरीज शामिल हुए। जिसमें 20 लोग दिव्यांग मिले। 14 लोगों को निशुल्क चश्मे वितरण किए जाएंगे।

- Install Android App -

शिविर सुबह 11:00 बजे से 1:15 बजे तक आंगनबाड़ी केंद्र पर लोगों की आंखों की निशुल्क जांच की गई। इस अवसर पर सेवासदन संस्था के सेंटर संचालक अजय मंडलेकर, ऑप्टोमेट्रिस्ट हरि सेन, वरिष्ठ समाजसेवी बुद्धू लाल नायरे,आंगनबाड़ी सहायिका सहित अनेक मरीज मौजूद रहे।