jhankar
ब्रेकिंग
बेटी ने 2 दशक पहले कुआं खोदकर बाबुल को दिया था जलस्रोत का उपहार ! हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी में 36 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, जानिए फसलों के ताजा भाव धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत राजनैतिक दलों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को रहटगांव में लगेगा शिविर कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश हजारों की भीड़ में रामभक्ति की गूंज के साथ हुआ रावण दहन खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी

वॉट्सऐप ने बैन किए 20 लाख से अधिक भारतीय एकाउंट्स, ये है कारण

नई दिल्ली। दिसंबर 2021 में वॉट्सऐप ने 20 लाख से अधिक भारतीय एकाउंट्स को बैन कर दिया। इसके पीछ कंपनी ने सिक्योरिटी कारणों को बताया है। इसके अलावा प्लेटफॉर्म पर 528 शिकायती रिपोर्ट भी दर्ज हुई हैं। मैसेजिंग प्लेफार्म ने लेटेस्ट कंप्लायंस रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी है। वॉट्सऐप कुछ ऐसे एकाउंट्स को बैन करता रहता है, जिनसे उन्हें शिकायत मिलती है या कंपनी को जिन पर संदेह होता है। कंपनी ने रिपोर्ट में कहा है कि बैन किए गए एकाउंट्स में ज्यादातर बल्क मैसेजिंग के लिए ब्लॉक किए गए हैं।

2021 नवंबर में 17 लाख से ज्यादा एकाउंट्स बैन

- Install Android App -

वॉट्सऐप ने एक रिपोर्ट जारी कर जानकारी दी कि दिसंबर 2021 में इसने 20 लाख 79 हजार एकाउंट्स को बैन कर दिया है। कंपनी ने बताया कि बैन किए गए एकाउंट्स में से 95 प्रतिशत एकाउंट्स ऑटोमेटेड मैसेजिंग के अनॉथराइज्ड इस्तेमाल या बल्क मैसेजिंग या स्पैम के लिए बैन किए गए हैं। कंपनी ने इससे पहले शिकायत मिलने पर 2021 नवंबर में 17 लाख से ज्यादा एकाउंट्स को बैन कर दिया था।

अलग-अलग शिकायतें हुईं दर्ज

प्राप्त शिकायती रिपोर्ट्स के बारे में कहा गया है कि 528 रिपोर्ट्स में से 149 अकाउंट सपोर्ट के बारे में थीं। वहीं, 303 रिपोर्ट्स बैन अपील को लेकर दर्ज हुईं। साथ ही 29 रिपोर्ट अन्य सपोर्ट के लिए और 32 रिपोर्ट प्रोडक्ट सपोर्ट के लिए प्राप्त हुईं। इनमें 13 रिपोर्ट सेफ्टी के बारे में भी थीं। इस एक्शन का मतलब है कि या तो उन एकाउंट्स को बैन किया जा रहा है या फिर बैन किए गए अकाउंट को फिर से रिस्टोर किया गया है।