jhankar
ब्रेकिंग
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर निकलेगी विशाल शोभायात्रा, बाबरी घाट से होगी शुरुआत फौती नामांतरण में गलत जानकारी पड़ी भारी, एसडीएम ने तहसीलदार का आदेश पलटा हंडिया : मोबाइल टावरों से AC के कंप्रेसर, कॉइल और कॉपर पाइप चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,,, किसान संघ की बैठक में 1100 पौधे लगाने का निर्णय, बीमा व मूंग भुगतान की उठी मांग नेशनल लोक अदालत 12 सितम्बर को बिजली चोरी एवं अनियमितताओं के प्रकरण में होंगे समझौते उपभोक्ताओं से ... बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत किशोरी बालिकाओं ने किया एक्सपोजर विजिट ब्लॉक स्तरीय बेडमिंटन प्रतियोगिता में 150 खिलाड़ियों ने किया खेल प्रतिभा का प्रदर्शन दूध विक्रेताओं ने हड़ताल से किया किनारा, एसपी से सुरक्षा की मांग फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये इनाम घोषित पिछले 24 घंटों में जिले में 3.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

शादीशुदा महिला को युवक से हुआ इश्क, रात में पति को खाने में दी नींद की दवा, फिर आशिक के साथ मिलकर…

एक ऐसा मामला सामने आया जिसे पढ़कर आप हैरान रह जाएंगे। शादीशुदा महिला को एक युवक से इश्क हो गया। मोहब्बत में पागल हुई महिला ने अपने पति को रात में खाने में नींद की दावा खिला दी। इसके बाद प्रेमी संग मिलकर पति का कत्ल कर दिया। आरोपियों ने वारदात बिल्कुल फिल्मी अंदाज में दिया। हालांकि, दोनों की चतुराई ज्यादा काम ना आई और पुलिस ने जल्द ही मामले को सुलझाते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

- Install Android App -

मामला बरेली के सुभाषनगर थाने इलाके का है। बीडीए कॉलोनी के निवासी संजय गुप्ता की 10 साल पहले ज्योति नाम की महिला से शादी हुई थी। शादी के बाद पत्नी का एक अब्बास नाम के युवक के साथ अफेयर हो गया। करीब 9 महीने पहले शादीशुदा महिला ज्योति अपने आशिक अब्बास के साथ फरार हो गई। संजय ने पुलिस से शिकायत की तो अब्बास और ज्योति को ढूंढ लिया गया। जिसके बाद पुलिस ने ज्योति को संजय के हवाले कर दिया और अब्बास को जेल भेज दिया। हाल ही में अब्बास जेल से छूटकर बाहर आया तो उसका फिर से ज्योति से अफेयर शुरू हो गया। जब संजय को इस बात की पता चली तो उसने विरोध जताना शुरू कर दिया। अबकी बार ज्योति और अब्बास ने संजय को ही बीच में से हटाने की साजिश रच डाली।

वारदात से पहले जब संजय टैक्सी चलाकर घर लौटा तो ज्योति ने उसे वो सब्जी खिलाई जिसमें नींद की दवा मिलाई थी। जब वह सो गया तो अब्बास भी घर आ गया। जिसके बाद दोनों ने संजय का गला गमछे से दबाकर मारने की कोशिश की। संजय उठ गया तो उसके सिर पर डंडे से हमला कर दिया गया। संजय जमीन पर गिर गया और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।