jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

सभी वर्गों को सामाजिक समरसता के साथ अधिकार संपन्न बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि संत रविदास अद्भुत संत थे। उनके द्वारा समाज को जोड़ने के लिए किए गए प्रयासों का व्यापक प्रभाव रहा है। संत रविदास जयंती पर संपूर्ण प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित किए जाए। राज्य सरकार द्वारा सबका साथ-सबका विकास की अवधारणा के साथ जन-भागीदारी से सामाजिक अधिकारों को सामाजिक समरसता के साथ सभी वर्गों तक पहुँचाने के प्रयास किये जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान संत रविदास जयंती समारोह के संबंध में निवास कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। जनजातीय कार्य, अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री सुश्री मीना सिंह और प्रमुख सचिव अनुसूचित जाति कल्याण और जनजातीय कार्य डॉ. पल्लवी जैन गोविल उपस्थित थी।

- Install Android App -

उल्लेखनीय है कि संत रविदास जयंती-16 फरवरी को भोपाल में राज्य स्तरीय कार्यक्रम के साथ सभी जिला मुख्यालयों और प्रदेश की 22 हजार 710 पंचायतों में भी कार्यक्रम किए जाएंगे। भोपाल में राज्य स्तरीय कार्यक्रम को मुख्यमंत्री श्री चौहान संबोधित करेंगे। संत रविदास जी के भजनों का प्रस्तुतिकरण भी होगा। कार्यक्रम का दूरदर्शन सहित विभिन्न टीवी चैनल और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।

जिला तथा पंचायत स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों में केन्द्र और मध्यप्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। सभी कार्यक्रमों में संत रविदास के भजनों का गायन होगा और स्थानीय जन-प्रतिनिधि संत रविदास के विचारों पर उद्बोधन देंगे।