हरदा|महिलाओें के विरूद्ध घटित अपराधों की रोकथाम एवं महिला सुरक्षा को समाज के केन्द्र बिन्दू पर लाने हेतु प्रदेश स्तरीय जन जागरूकता अभियान सम्मान का प्रारंभ 11 जनवरी 2021 से 26 जनवरी 2021 तक किया जाना है। अभियान का शुभारम्भ मुख्यमंत्री म.प्र. शासन श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 11जनवरी 2021 को 13:30 बजे भोपाल से विडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से किया गया है। इस अभियान को जिला स्तर पर कलेक्टर संजय गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार अग्रवाल, अति.पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह वर्धमान के निर्देशन में जागरूकता अभियान की नोडल अधिकारी श्रीमती हिमानी मिश्रा, एसडीओपी हरदा के तत्वाधान में स्थानीयय पुलिस के अलावा जिला प्रशासन,नगरीय प्रशासन, महिला एवं बाल विकास, आंगनवाड़ी, एनजीओ, वन स्टाप सेंटर आदि विभागों के सहयोग से सम्मान अभियान चलाया जा रहा है।
मध्य प्रदेश में चल रहे महिला सुरक्षा अभियान के अंतर्गत जिले में पुलिस विभाग महिला बाल विकास विभाग के जिले में जनजागरुकता अभियान चला रहै जिसमें अलग अलग तरीके से लोगो को जागरुक किया जा रहा है । वही तिनका सामाजिक संस्था के कराटे खिलाडियों द्वारा पुलिस विभाग के साथ जगह -जगह नुक्कड नाटक एवं आत्म रक्षा के तरीके बताये जा रहे है इस अभियान में ग्रामीण क्षेत्रो में महिला हिंसा कम करने के लिये जागरुकता हेतु बाल पेंटिग बनाई जा रही है , जिसमें किस प्रकार से महिलाओ के साथ हिंसा होती है बताया जा रहा है , बाल पेटिंग रीतेश ढोके व राजेश कुशवाह टिमरनी के द्वारा बनाई जा रही है । महिला सुरक्षा अभियान में शोर्यदल अध्यक्ष मना मंडलेकर महिला अपराध शाखा से निरीक्षक बबीता धुर्वे , तिनका के खिलाडी क्रमशः मोना खरे,दिव्या विले, राधिका,गौर , दिव्यानी,पवारे, सोनिका हलवी रीना कनोजे ,शालिनी चौहान, मानशी मंडलेकर, जिग्यासा ओनकर ,दीपिका कुशवाह , शिवानी पवारे , पायल उमरिया, ग्राम बारंगा शामिल है ।
ग्राम कुकरावद पहुँचकर वहां के लोगो पी.पी.टी. फिल्म दिखाई जाकर महिला पुरुष एवं बच्चो को महिला जागरुकता अभियान के बारे में तथा सायबर से संबंधित जानकारी दी जाकर जागरुक किया गया जिसमे निरीक्षक बबीता धुर्वे महिला अपराध शाखा ,उनि संदीप पवार , आर. शुशील गौर , आर. राकेश गौर,प्रआर. छारी आर राजेश कुशवाह उपस्थित रहे ।

