jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग न्यूज : नर्मदापुरम हरदा मुख्य मार्ग धरम कुंडी ब्रिज पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने ... कुलहरदा में 100 साल पुराना जर्जर मकान भरभराकर गिरा, प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल दो माह पहले दी ग... आज का राशिफल: 28 अगस्त 2026, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे परमानंद हत्याकांड में दिलीप को आरोपी बनाने की मांग, कमल के मकान को तोड़ने कलेक्टर से लगाई गुहार शक्कर की महंगाई को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च, भाजपा जिलाध्यक्ष के निवास तक किया प्रदर्शन ब्रेकिंग : बानापुरा बाजार में दिनदहाड़े चाकूबाजी, बाजार में मचा हड़कंप 🌳 वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प आदिवासियों की जमीन, पट्टे और विकास कार्यों को लेकर सौंपे दो ज्ञापन बानापुरा के खेड़ापति मंदिर में चोरी का 16 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार  हंडिया : सरकारी स्कूल की ऐसी पहल कि बनी ‘सफलता की कहानी’, खेड़ीनीमा विद्यालय का जिले से चयन,,,

सरफराज मेमन हिरासत में,12 साल हांगकांग में पाकिस्तान और चीन से आतंकी ट्रेनिंग लेकर आया

गृह मंत्री शाह का ट्विटर अकाउंट हैक करने में शामिल था सरफराज

मकड़ाई समाचार इंदौर| राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) की गुप्त रिपोर्ट के आधार पर इंटेलिजेंस और पुलिस ने रविवार रात को इंदौर के चंदन नगर के सरफराज मेमन को हिरासत में ले लिया है। रिपोर्ट में सुरक्षा एजेंसियों को बताया गया था कि 12 साल हांगकांग में रहा सरफराज पाकिस्तान और चीन से आतंकी ट्रेनिंग लेकर आया है। भारत में बड़ा हमला करने की फिराक में है। अब मुंबई का आतंकवाद विरोधी दस्ता (एटीएस) सरफराज से पूछताछ करेगा।

- Install Android App -

एनआइए ने गुप्त इनपुट के बाद मुंबई पुलिस को मेमन के बारे में सूचना दी थी। एनआइए को जानकारी मिली थी कि वह मुंबई का रहने वाला है। मुंबई एटीएस हरकत में आई और इंदौर के इंटेलिजेंस डीसीपी रजत सकलेचा को बताया कि सरफराज मूलत: ग्रीन पार्क कालोनी (चंदन नगर) स्थित फातमा अपार्टमेंट का रहने वाला है। चंदन नगर थाना पुलिस पहुंची तो पहले उसके माता-पिता को हिरासत में लिया। देर रात वह स्वयं थाने पहुंच गया।

सरफराज पुत्र अहमद मेमन के बारे में रिपोर्ट मिली कि पाकिस्तान, चीन और हांगकांग से ट्रेनिंग लेकर भारत लौटने के बाद बड़ा हमला करने की फिराक में था। वह अक्सर अलग-अलग देशों में जाया करता है। कई राज्यों में उसके ठिकाने की भी सूचना है। एजेंसी ने जब सरफराज से पूछताछ की तो बताया कि बहन की ब्रेन हेमरेज से मौत होने के बाद मानसिक रूप से परेशान था। व्यवसाय के सिलसिले में वह हांगकांग चला गया था, वहां 12 साल रहा था।

वह 2007 के आसपास इंदौर के खजराना में भी रहा था। मकान बेचने के बाद ग्रीन पार्क कालोनी में आ गया था। पुलिस के पास वर्ष 2016 से पहले का उसके पासपोर्ट का रिकार्ड नहीं है। उसकी कुछ बातों पर अभी भी संदेह है। लिहाजा मुंबई एटीएस को पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है। बैंक खातों और फोन नबंरों की जांच चल रही है।