jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित ;  आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिश... हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

सवा लाख डिफाल्टर नहीं भरते हैं, बिजली बिल,बकाया पहुंचा 474 करोड़

              वर्तमान में सबसे ज्यादा डिफाल्टर ऊर्जा मंत्री की विधान सभा में हैं, 201 करोड़ का बकाया है

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार ग्वालियर |शहर में बिजली बिल के डिफाल्टरों ने पिछले पांच साल के भीतर दो बार माफी का फायदा उठा लिया है। करीब 300 करोड़ से अधिक माफी ले चुके हैं। माफी के बाद बिल शून्य हो गए थे। बिल शून्य होने के बाद डिफाल्टरों ने फिर भी बिल नहीं भरे। इस कारण मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी का हर महीने औसतन दस करोड़ रुपये बकाया बढ़ता रहा। अब बकाया 474 करोड़ पहुंच गया है। डिफाल्टरों के आगे बिजली कंपनी के अधिकारी भी बेबस दिख रहे हैं। इस बकाये को नहीं वसूल पा रहे हैं। 2018 के विधान सभा व विधान सभा उप चुनाव में छूट का लाभ मिला था। वर्तमान में सबसे ज्यादा डिफाल्टर ऊर्जा मंत्री की विधान सभा में हैं। इस विधानसभा (उत्तर संभाग) के ऊपर 201 करोड़ का बकाया है।

सवा लाख डिफाल्टर नहीं भरते हैं बिल–   शहर में सवा लाख घरेलू उपभोक्ता ऐसे हैं, जो नियमित बिल नहीं भरते हैं। 474 करोड़ में से 387 करोड़ रुपये घरेलू उपभोक्ताओं पर बकाया है। वर्ष 2023 चुनावी साल है। भविष्य की संभावना को देखते हुए लोग बिल नहीं भर रहे हैं। इस कारण हर महीने बकाया बढ़ता जा रहा है। बिजली कंपनी के अभियान भी बेअसर हो गए हैं। लाइनलास भी 52 फीसद से ऊपर है। बकाये के साथ-साथ बिजली चोरी भी बढ़ी है।बिल जमा कराने के लिए 100 टीमें मैदान में उतारी हैं। जो बकायेदारों के कनेक्शन काट रही हैं और बिजली चोरी भी पकड़ रहे हैं। पूरे महीने अभियान जारी रहता है।    -नितिन मांगलिक, महाप्रबंधक सिटी सर्कल