jhankar
ब्रेकिंग
शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे

सावधान:: इंदौर में 5 गुना मुनाफे का लालच और फोरेक्स ट्रेडिंग के नाम से 60 लाख की ठगी

मकड़ाई समाचार इंदौर| फोरेक्स ट्रेडिंग में निवेश का झांसा देकर लाखों रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आइटी कंपनी के मैनेजर की शिकायत पर कंपनी के कर्ताधर्ता पर एफआइआर दर्ज की है। आरोपित ने पांच गुना मुनाफा का प्रलोभन देकर मैनेजर से ठगी की थी।

- Install Android App -

तुकोगंज थाना पुलिस के मुताबिक, फरियादी कपिल पुत्र प्रहलाद मंगल निवासी मंगलम हाईट्स विश्राम कालोनी वायएन रोड़ की शिकायत पर आरोपित आदित्य नारायण गोड़बोले निवासी वासुदेव नगर के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपित सीजेसी मार्केट ग्लोबल फारेन एक्सचेंज का कार्यपालिक अधिकारी है। कपिल ने पुलिस को बताया कि उसकी करीब ढाई साल पूर्व फेसबुक पर एक युवती से बात हुई थी। उसने कंपनी के माध्यम से निवेश का झांसा दिया और कहा कि निवेश की राशि पांच गुना तक वापस मिलेगी। आरोपित ने करीब 60 लाख रुपये ले लिए।