jhankar
ब्रेकिंग
ग्रामीण विकास कार्यों में गति लाने सीईओ जिला पंचायत ने ली समीक्षा बैठक हरदा में बिजली चोरी के खिलाफ दो दिवसीय अभियान, 389 प्रकरण दर्ज, 97.42 लाख रुपये की बिलिंग 5 नवम्बर को ग्राम सिरकंबा में लगेगी किसान चौपाल दीपावली पर हरदा के बाजारों में बदलेगा ट्रैफिक रूट, 5 नवंबर से लागू होगी नई व्यवस्था दुर्गेश जाट हत्याकांड पर भी घमासान: विधायक दोगने और राहुल पटेल का कमल पटेल पर पलटवार, सार्वजनिक माफी... इंदौर में तिनका के खिलाड़ियों का जलवा, 2 स्वर्ण सहित 6 पदक जीते पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने पटाखा बाजार का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश मध्य प्रदेश का आज भी दो दर्जन जिलों में बारिश का अलर्ट Big Breking News बिलासपुर में बड़ा रेल हादसा सिवनी मालवा में SDM विजय राय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई

सिवनी मालवा : सिवनी मालवा में जागरूकता कार्यक्रमः नए कानूनों से कराया अवगत; स्कूलों के बच्चे और अन्य जन हुए शामिल

आज से लागू हो जाएंगे नए आपराधिक कानून –

- Install Android App -

के के यदुवंशी पत्रकार, सिवनी मालवा : नए आपराधिक कानून सोमवार से देशभर में लागू हो जाएंगे। इससे देश की आपराधिक न्याय प्रणाली में व्यापक बदलाव होंगे और ब्रिटिश काल के कानूनों का अंत हो जाएगा। एक जुलाई से बदले कानून के तहत ही मुकदमे दर्ज होंगे और केस चलेंगे। जो पुराने मामले पहले से दर्ज हैं, उनका मुकदमा वैसे ही चलेगा जैसे चल रहा है।
सरदार वल्लभभाई पटेल भवन में नए कानून को लेकर सोमवार को कार्यशाला आयोजित हुई जिसमें शहर के नागरिक उपस्थित रहे नए आपराधिक कानून के क्रियान्वयन को लेकर पुलिस तैयार है एसडीओपी राजू रजक ने इस मौके पर कहा कि अंग्रेजों के बनाए कानून से मुक्ति मिल रही है आईपीसी की जगह भारतीय न्याय संहिता बीएनस, क्रिमिनल प्रोसीजर कोड की जगह भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं एविडेंस एक्ट की जगह भारतीय साक्ष्य अधिनियम लागू हो रहा है। आम जनता को राहत देने के उद्देश्य के साथ पुलिस को नई टेक्नोलॉजी के साथ काम करने का अवसर मिलेगा। न्यायालय से आए मनोज जाट ने कहा सबूतों की वीडियोग्राफी होगी।जनता को सबूत /साक्ष्य लेने का अधिकार मिलेगा। नए कानून में महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष प्रावधान दिए गए हैं। नाबालिक से गैंगरेप पर आजीवन कारावास या मृत्यु दंड का प्रावधान है। नए कानून पर प्रकाश डालते हुए कहा जनता को इन नए प्रावधानों से लाभ मिलेगा। इस अवसर पर
एसडीएम सरोज परिहार, एसडीओपी राजू रजक, थाना प्रभारी उषा मरावी, न्यायालय से मनोज जाट नगर पालिका अध्यक्ष रिंकू जैन एडवोकेट पुलिस स्टाफ छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।