हरदा : कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने सोमवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग के कार्यो की समीक्षा की। कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सिंह एवं सभी खण्ड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन हितग्राहियों के दस्तावेजों के अभाव में योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है, संबंधित अधिकारी से सम्पर्क कर उनके दस्तावेज तैयार कराएं। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री संजय त्रिपाठी, सिविल सर्जन डॉ. मनीष शर्मा सहित खण्ड स्तरीय अधिकारी व कार्यक्रम नोडल अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में निर्देशित किया दस्तक अभियान के तहत प्रतिदिन की गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत करें। उन्होने निर्देशित किया कि गैर संचारी रोग कार्यक्रम के तहत आयुष विभाग को भी शामिल कर शिविर लगायें। उन्होने निर्देशित किया कि सर्वे के दौरान पाये गये कुपोषित बच्चों को विभागों के सहयोग से पोषण पुनर्वास केन्द्रों में भर्ती कराएं। जिले में मातृ मृत्यु एवं शिशु मृत्यु की जांच कर कारणों का पता लगायें। उमंग स्कूल हेल्थ एण्ड वेलनेस कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम आयोजित किये जायें। उन्होने निर्देशित किया कि सभी छात्रावासों के बच्चों के हेल्थ चेकअप नियमित रूप से करें। बैठक में उन्होने मौसम को ध्यान में रखते हुए मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम व विश्व जनसंख्या दिवस के दौरान की जाने वाली गतिविधियों की भी समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने रोगी कल्याण समिति के आय व्यय की भी समीक्षा की। कलेक्टर श्री सिंह ने आयुष विभाग की 1 जनवरी से 31 मई की अवधि में अप्रेल माह में कोई गतिविधि न होने व समन्वयक विभागों से समन्वय स्थापित न करने पर जिला आयुष अधिकारी डॉ. अनिल वर्मा कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिये। उन्होने आयुष गतिविधियों के आयोजन के लिये सभी समन्वयक विभागों के साथ मिलकर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिये।
ब्रेकिंग
MP NEWS: नवीन पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अनिल राजपूत प्रदेश सचिव नियुक्त सोसाइटी फॉर प्राइवेट स्कूल...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल को जनभागीदारी के उत्सव के रूप में मनाएगी भाजपा : आ...
आंवलीघाट नर्मदा तट पर निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों की सूझबूझ से सुरक्षित रेस्क्यू
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में कांग्रेस की बड़ी जीत, बीजेपी को झटका
बिग न्यूज सिवनी मालवा: त्योहार पर ट्रैफिक व्यवस्था फेल, गांधी चौक से नर्मदा मंदिर तक एक घंटे तक लगा ...
आकाशीय बिजली गिरने से दो भैंसों की मौत, किसान को लाखों का नुकसान, रानीपुर में आम के पेड़ पर गिरी बि...
Aaj ka rashifal आज का राशिफल : जानिए आज दिनांक 14 सितंबर 2026 को क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे
टिमरनी विधायक अभिजीत शाह की अनूठी पहल स्वयं के खर्चे से 700 गणेश प्रतिमाओं का निःशुल्क वितरण
बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि...
अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा : रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-...
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
