jhankar
ब्रेकिंग
कैसा रहेगा आज मध्य प्रदेश का मौसम, बारिश हुई विदा और तापमान हुआ तेज जानिए आज मध्य प्रदेश में सोना-चांदी का भाव सावधान रहे उत्तराखंड में ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर 1.77 करोड़ की ठगी शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026 के मुख्य समाचार मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ, देश दुनिया में आज की सुर्खिंया... करणी माता मंदिर में शारदीय नवरात्र मेले की तैयारियां जोरों पर नवजात की मौत के बाद बघेल अस्पताल पर आरोप, संचालक की सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो ने बढ़ाई चर्चा !   मुख्यमंत्री के हरदा दौरे पर NSUI दिखाएगी काले झंडे, प्रत्यक्ष चुनाव की मांग मुख्यमंत्री मोहन यादव के हरदा आगमन पर यातायात डायवर्सन प्लान जारी हंडिया में अवैध अतिक्रमण का मामला: उपसरपंच पर ₹20 हजार लेने का आरोप, जगह हटाई लेकिन रकम वापस नहीं हु... विद्यार्थियों को दी गई कानूनी अधिकारों और बाल संरक्षण अधिनियमों की जानकारी

सिवनी मालवा : सिवनी मालवा में जागरूकता कार्यक्रमः नए कानूनों से कराया अवगत; स्कूलों के बच्चे और अन्य जन हुए शामिल

आज से लागू हो जाएंगे नए आपराधिक कानून –

- Install Android App -

के के यदुवंशी पत्रकार, सिवनी मालवा : नए आपराधिक कानून सोमवार से देशभर में लागू हो जाएंगे। इससे देश की आपराधिक न्याय प्रणाली में व्यापक बदलाव होंगे और ब्रिटिश काल के कानूनों का अंत हो जाएगा। एक जुलाई से बदले कानून के तहत ही मुकदमे दर्ज होंगे और केस चलेंगे। जो पुराने मामले पहले से दर्ज हैं, उनका मुकदमा वैसे ही चलेगा जैसे चल रहा है।
सरदार वल्लभभाई पटेल भवन में नए कानून को लेकर सोमवार को कार्यशाला आयोजित हुई जिसमें शहर के नागरिक उपस्थित रहे नए आपराधिक कानून के क्रियान्वयन को लेकर पुलिस तैयार है एसडीओपी राजू रजक ने इस मौके पर कहा कि अंग्रेजों के बनाए कानून से मुक्ति मिल रही है आईपीसी की जगह भारतीय न्याय संहिता बीएनस, क्रिमिनल प्रोसीजर कोड की जगह भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं एविडेंस एक्ट की जगह भारतीय साक्ष्य अधिनियम लागू हो रहा है। आम जनता को राहत देने के उद्देश्य के साथ पुलिस को नई टेक्नोलॉजी के साथ काम करने का अवसर मिलेगा। न्यायालय से आए मनोज जाट ने कहा सबूतों की वीडियोग्राफी होगी।जनता को सबूत /साक्ष्य लेने का अधिकार मिलेगा। नए कानून में महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष प्रावधान दिए गए हैं। नाबालिक से गैंगरेप पर आजीवन कारावास या मृत्यु दंड का प्रावधान है। नए कानून पर प्रकाश डालते हुए कहा जनता को इन नए प्रावधानों से लाभ मिलेगा। इस अवसर पर
एसडीएम सरोज परिहार, एसडीओपी राजू रजक, थाना प्रभारी उषा मरावी, न्यायालय से मनोज जाट नगर पालिका अध्यक्ष रिंकू जैन एडवोकेट पुलिस स्टाफ छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।