jhankar
ब्रेकिंग
चेक बाउंस के मामलों में फरार दो अभियुक्त गिरफ्तार, सजा भुगतने के लिए जेल भेजे कांजी हाउस में गौवंश की बदहाल स्थिति को लेकर बजरंग दल ने किया नगर परिषद कार्यालय का घेराव भारतीय किसान संघ की जिला बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दों पर विभागीय अधिकारियों से चर्चा अनंत चतुर्दशी पर हरदा में बदलेगी यातायात व्यवस्था, इन मार्गों से होगा वाहनों का डायवर्जन हंडिया : आस्था के द्वार पर गंदगी का अंबार, खेड़ापति मंदिर के सामने व्यवस्था बेअसर,,, खुशियों की दास्तां प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से चमका पलाश का भविष्य खाद्य सुरक्षा विभाग ने रहटगांव और हरदा में लिये खाद्य पदार्थों के नमूने उल्लासः एक अभिनव प्रयोग” के तहत ए.डी.आर. सेन्टर हरदा में द्वितीय वृहद् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 26 सि... हरदा के 23 हजार 437 उपभोक्ताओं को अगस्त माह में 20 लाख 92 हजार की छूट शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस

सुहागरात की अगली सुबह बहु ने जागते ही मचाया हंगामा ,गाली गलौच करने पर मामला पुलिस तक पहुंचा

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 उत्तर प्रदेश | मथुरा के थाना वृंदावन कोतवाली क्षेत्र में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। शादी के बाद अपनी ससुराल पहुंची नव विवाहित ने सुहागरात के अगले दिन पुलिस को बुला ली। दूल्हे के घर पहुंची पुलिस ने विवाहिता की बातों को सुना तो दूल्हे के परिजनों के पैरों तले ज़मीन खिसक गई। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुट गई है।

- Install Android App -

मामला जिले के थाना वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के गौरानगर का है। यहां के रहने वाले आनंद अग्रवाल की शादी हरियाणा के होडस निवासी रेखा के साथ तय हुई थी। शादी की सभी रस्में हिंदू रीति रिवाज के साथ संपन्न हुईं। इसके बाद 11 मई की सुबह बहू ससुराल पहुंची तो गृह प्रवेश की रस्म अदा की गई। यहां तक सब ठीक चल रहा था।

असली कहानी शुरू हुई शुक्रवार की सुबह, यानी सुहागरात की अगली सुबह। घर के लोग नवेली बहू के जगने का इंतजार कर रहे थे। सुबह बहू जगी तो उसने घर में सभी को गाली-गलौच करना शुरू कर दिया।  पहले तो लोगों ने समझाने का प्रयास किया और बात जानने की कोशिश की। लेकिन जब बात नहीं बनी तो मामला थाने पहुंच गया। यहां बहू के भाई ने जो खुलासा किया उसे सुनकर लड़के वालों के पैरों तले जमान खिसक गई। पहले पति ने कहा कि पत्नी पागल है। उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। उसके साथ झूठ बोलकर यह रिश्ता किया गया है। उसे फंसाया गया है।इस पर लड़की के भाई ने उसे पहले तो उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब बात नहीं बनी तो उसने स्वीकार किया कि उसकी बहन मानसिक रूप से बीमार रहती है। लड़का पक्ष धोखाधड़ी करने पर कार्रवाई की मांग करने लगा। बाद में शादी तोड़ने पर राजीनामा को लेकर दोनों पक्ष तैयार हुए।