jhankar
ब्रेकिंग
भोपाल से आए वरिष्ठ अधिकारियों ने जिले में उर्वरक वितरण व्यवस्था की जानकारी ली महिलाओं की सुरक्षा, बाल विवाह निषेध एवं नशा मुक्ति के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न ‘हरित हरदा-समृद्ध धरा’ अभियान के तहत इमलीढाना टैंक पर वृक्षारोपण किया ब्रेकिंग: दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, 6056 वोटों से हराया भाजपा को कांग्रेस प्रत्या... हंडिया पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' जारी : फॉरेस्ट नाके से 2.247 किलो गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार! लोकतंत्र जीत गया तानाशाह हार गया : मोहन सांई  दतिया चुनाव में कांग्रेस की बढ़त से जश्न, गांधी चौक पर पटाखे-मिठाई बाटी  मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत आयोजित होंगे शिविर,जनप्रतिनिधि व अधिकारी जनता से सीधे जुड़कर समस... 1.5 क्विंटल अवैध मछली और एक वाहन जब्त मध्यप्रदेश नदीय मत्स्योद्योग नियम 1972 के तहत 2 आरोपियों पर ए... माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई

सेवानिवृत्त अध्यापक प‍िता और मां की वकील बेटे ने गोली से उड़ाया

मकड़ाई समाचार लखनऊ/बरेली। बरेली के ग्रामीण क्षेत्र के मीरगंज थाने के बहरोली गांव में वकील बेटे ने अपने सेवानिवृत्त अध्यापक प‍िता और मां की आज सुबह गोली मारकर हत्‍या कर दी और फरार हो गया। घटना के पीछे संपत्ति विवाद बताया जा रहा है। पुलिस आरोपी वकील की सरगर्मी से तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार के अनुसार बुजुर्ग दंपत्ति लालता प्रसाद गंगवार (76 वर्ष) एवं उनकी पत्‍नी मोहनी देवी (70) सुबह पूजा-पाठ कर रहे थे। अचानक बेटे दुर्वेश ने आकर उन्हे अपशब्द कहे और मारपीट करने लगा। इसके बाद बात बढ़ने पर उसने गोली चला दी जिससे बुजुर्ग दंपत्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात की सूचना म‍िलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोह‍ित स‍िंह सजवाण पुल‍िस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

- Install Android App -

आरोपी को लग रहा था सारी संपत्ति भाई को मिलेगी…

एसएसपी सजवाण के अनुसार आरोपी दुर्वेश गंगवार संपत्‍त‍ि के बंटवारे को लेकर बुजुर्ग मां-बाप से नाराज था। उन्होने बताया कि वकील दुर्वेश अपनी पत्‍नी और बच्‍चों के साथ मीरगंज की टीचर्स कालोनी में रहता था। आरोपी वकील बेटे को लगता था कि मां-बाप ने उसके भाई उमेश को ज्‍यादा संपत्‍त‍ि दे रखी थी और उसे ही हर तरह से सहयोग करते थे, इसी को लेकर वह माता-पिता से नाराज चल रहा था। दुर्वेश तड़के पांच बजे गांव पहुंचा और पूजा कर रहे प‍िता लालता प्रसाद और मां मोहनी देवी से पहले मारपीट की इसके बाद उसने दोनों की गोली मारकर हत्‍या कर दी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुल‍िस कानूनी कार्रवाई में जुटी है, आरोपी की तलाश की जा रही है।