jhankar
ब्रेकिंग
भोपाल से आए वरिष्ठ अधिकारियों ने जिले में उर्वरक वितरण व्यवस्था की जानकारी ली महिलाओं की सुरक्षा, बाल विवाह निषेध एवं नशा मुक्ति के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न ‘हरित हरदा-समृद्ध धरा’ अभियान के तहत इमलीढाना टैंक पर वृक्षारोपण किया ब्रेकिंग: दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, 6056 वोटों से हराया भाजपा को कांग्रेस प्रत्या... हंडिया पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' जारी : फॉरेस्ट नाके से 2.247 किलो गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार! लोकतंत्र जीत गया तानाशाह हार गया : मोहन सांई  दतिया चुनाव में कांग्रेस की बढ़त से जश्न, गांधी चौक पर पटाखे-मिठाई बाटी  मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत आयोजित होंगे शिविर,जनप्रतिनिधि व अधिकारी जनता से सीधे जुड़कर समस... 1.5 क्विंटल अवैध मछली और एक वाहन जब्त मध्यप्रदेश नदीय मत्स्योद्योग नियम 1972 के तहत 2 आरोपियों पर ए... माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई

सोने से लदा रहता है ज्वेलर्स का ‘डीजे” बजाने वाला, सरपंच बनना चाहता था लीडर

मकड़ाई समाचार इंदौर। नामी ज्वेलर को झांसीबाजी कर लाखों की चपत लगाने वाली गैंग का सरगना सोने के आभूषणों से लदा रहता है। वह लक्जरी कारों में घूमने का शौकीन है और सरपंच का चुनाव भी लड़ चुका है। उसकी गैंग के सदस्य देश के कईं शहरों में ठगी कर चुके हैं। राजस्थान व दिल्ली में तो उनके विरुद्ध केस दर्ज है। कईं शहरों में ज्वेलर बदनामी और सबूतों के अभाव में केस भी दर्ज नहीं करवाते। इनकी ठगी करने का तरीका भी अलग था। इसके लिए आरोपित ‘डीजे” कोड वर्ड का इस्तेमाल करते थे यानी ठगी करना है।

पंजाबी सर्राफ ज्वेलर के मैनेजर यशपाल की शिकायत पर राज्य साइबर सेल ने आरोपित रामकृष्ण पुत्र भोमाराम पुरोहित निवासी नून, जालौर (राजस्थान) और उसके साथी शैतानसिंह राजपूत उर्फ प्रदीपसिंह राठौर निवासी मौदरा (राजस्थान) को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में बताया कि गैंग का लीडर नरेंद्र उर्फ दशरथ सिंह, मोहर सिंह, विजय सिंह, रज्जाक खान और कमलेश है। नरेंद्र महंगे कपड़े, लक्जरी कारें और सोने के जेवर पहनने का शौकीन है। वह सरपंच का चुनाव भी लड़ चुका है। आरोपित दिल्ली, गोवा, मुंबई, जयपुर जैसे बड़े शहरों की हवाई यात्राएं करता हैं। उसने कईं फोन और सिम लेकर रखी हैं।

- Install Android App -

बैंक खातों, मोबाइल, प्रॉपर्टी और कारों की जांच

साइबर सेल एसपी जितेंद्र सिंह के मुताबिक आरोपितों पर दिल्ली, राजकोट व जयपुर में तो ठगी के केस दर्ज है। जबकि बेंगलुरु, बड़ौदा, सूरत, मुंबई, सूरत, जयपुर और दिल्ली जैसे बड़े शहरों को ठिकाना बना रखा था। पुलिस आरोपितों की आय, मोबाइल, कार, प्रॉपर्टी, बैंक खातों की जांच कर रही है। कॉल डिटेल के आधार पर यह भी पता लगाया जा रहा है कि किस-किस ज्वेलर को कॉल किया था।