jhankar
ब्रेकिंग
19 अगस्त 2026: MP में मानसून सक्रिय  हरदा-देवास-बैतूल-खंडवा में हल्की से मध्यम बारिश के आसार श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर निकलेगी विशाल शोभायात्रा, बाबरी घाट से होगी शुरुआत फौती नामांतरण में गलत जानकारी पड़ी भारी, एसडीएम ने तहसीलदार का आदेश पलटा हंडिया : मोबाइल टावरों से AC के कंप्रेसर, कॉइल और कॉपर पाइप चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,,, किसान संघ की बैठक में 1100 पौधे लगाने का निर्णय, बीमा व मूंग भुगतान की उठी मांग नेशनल लोक अदालत 12 सितम्बर को बिजली चोरी एवं अनियमितताओं के प्रकरण में होंगे समझौते उपभोक्ताओं से ... बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत किशोरी बालिकाओं ने किया एक्सपोजर विजिट ब्लॉक स्तरीय बेडमिंटन प्रतियोगिता में 150 खिलाड़ियों ने किया खेल प्रतिभा का प्रदर्शन दूध विक्रेताओं ने हड़ताल से किया किनारा, एसपी से सुरक्षा की मांग फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये इनाम घोषित

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, 4 युवतियां और 3 युवक गिरफ्तार

मामले में पुलिस ने सभी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धारा 109 के तहत कार्रवाई की

रायगढ़। स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने स्पा सेंटर पर छापा मारकर 4 युवतियों और 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने सभी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धारा 109 के तहत कार्रवाई की है।

- Install Android App -

यह मामला रायगढ़ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित लोटस स्पा सेंटर का है।  पुलिस को यहां लंबे समय से स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट की शिकायत मिल रही थी। पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां 4 युवतियां और 3 युवक आपत्तिजनक हालत में पाए गए।

गिरफ्तार की गई 3 युवतियां पश्चिम बंगाल के दार्जलिंग की हैं। वहीं एक ओडिशा के संबलपुर की रहने वाली है, जबकि पकड़े गए युवक रायगढ़ के चक्रधर नगर और कोतरा रोड के हैं और 1 बरगढ़ का रहने वाला है। मामले में पुलिस ने सभी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धारा 109 के तहत कार्रवाई की है।

बताया जा रहा है कि स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट ओडिशा के संबलपुर की रहने वाली राखी दास नाम की एक महिला चलाती है, जो छापा पड़ने की खबर के बाद से फरार है।