jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित ;  आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिश... हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

स्वछता की पाठशाला सफाई मित्रो का एक दिवसीय प्रशिक्षण, स्वास्थ परिक्षण व सम्मान समारोह

मकड़ाई समाचार हरदा। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 अंतर्गत स्वच्छता की पाठशाला के तहत निकाय के सफाईमित्रो को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया। जिसमे नगर पालिका परिषद हरदा द्वारा स्वछता की पाठशाला का आयोजन किया गया। नपाध्यक्ष श्रीमति भारती राजू कामेडिया द्वारा कार्यशाला की सुरुयात की गई। प्रशिक्षण मे कर्मचारियो का स्वछता सर्वेक्षण 2023 के जमीनी स्तर की तैयारी के बारे मे जानकारी देते हुये, हरदा को स्वछता मे नंबर वन बनाना है कहा गया। इसमें सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका के नगर के सफाई मित्रो की है। सफाई मित्रो के कार्यो ओर उनकी सेवाओ की जानकारी देते हुये सभी का आभार माना ओर आगामी स्वछता सर्वेक्षण के लिए सहयोग की अपील की गई। इस दौरान सफाई मित्रो को लेकर शासन की विभिन्न योजनाओ की जानकारी दी गई।

- Install Android App -

निकाय के स्वच्छ भारत मिशन नोडल अधिकारी द्वारा सर्वेक्षण संबन्धित तैयारियो और आगामी माह मे स्वछता दल द्वारा निकाय के सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के बारे में जानकारी दी गई, व विडियो के माध्यम से क्षमता वर्धन किया गया। जिसमे सफाईमित्रो को पीपीई के उपयोग के बारे में बताता गया, सफाई मित्रो को मिलने वाली शासकीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। जिन सफाई मित्रो के आयुष्मान कार्ड नही बने थे कार्यशाल के दौरान आयुष्मान कार्ड बनाए गए। निकाय मे स्वास्थ शिविर का आयोजन कर स्वास्थ शिविर के माध्यम से लगभग 150 सफाई मित्रो का स्वास्थ परिक्षण कराया गया।

नपाध्यक्ष एवं पार्षद गण द्वारा निकाय के वार्डो मे कार्यरत सफाई मित्रो के कार्य की सराहना करते हुये पुष्पहार से सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए। और सभी को भोजन कराया गया।
निकाय की स्वच्छता ब्रांड एम्बेसेडर श्रीमति गीता पांडे जी द्वारा स्वच्छता पर अपने विचार रखें और सफाईमित्रो का क्षमता वर्धन किया गया। स्वच्छता सर्वेक्षण में अपने शहर को नंबर वन बनाने हेतू सभी को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में नपाध्यक्ष, मुनपा. अधिकारी, समस्त पार्षदगण, निकाय के कर्मचारी व सहयोगी संस्था ओम साई विजन के सदस्य उपस्थित रहे।