jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

हंडिया: उत्साह उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भुजरिया पर्व,,परंपरागत तरीके से लड़ाए डंडे

हंडिया।हरियाली और समृद्धि का प्रतीक भुजरिया पर्व गुरुवार को धार्मिक नगरी हंडिया में उत्साह उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसके बाद एक-दूसरे व बड़े बुजुर्गों को भुजरिया देकर चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया वहीं युवाओं ने एक दूसरे को भुजरिया प्रदान कर गले लग कर खुशी जाहिर की।

- Install Android App -

रक्षाबंधन के दूसरे दिन भुजरिया को झूले में झूला कर मां नर्मदा में जाकर पूजन आरती कर विसर्जन किया जाता है। उनमें से कुछ भुजरियांओ को सर्व प्रथम सभी देवी देवताओं भगवान को भेंट किया जाता है। इसके बाद लोग एक-दूसरे से भुजरिया बदलकर अपनी भूल-चूक भुलाकर गले मिलते हैं। इस पर्व को रूठों को मनाने और नए दोस्त बनाने, आपसी प्रेम और सद्भावना के रूप में जाना जाता है,शाम को मां नर्मदा में भुजरियांओ के विसर्जन होने के बाद से ही सभी लोग हाथों में भुजरिया लेकर अपने-अपने मित्रों, रिश्तेदारों को शुभकामनाएं देने पहुंचे,यह क्रम देर रात तक चलता रहा,इसके साथ ही मोबाइल,व्हाट्सएप तथा फेसबुक के माध्यम से भी लोग शुभकामनाएं संदेश देते नजर आए,पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन एवं राजस्व विभाग एक्टिव रहा।
बच्चों में रहा काफी उत्साह:- भुजरियां को लेकर बच्चों में खासा उत्साह रहा,बच्चों को भुजरियां देने उपरांत उपहार स्वरूप बड़ों ने उन्हें मिठाई के साथ साथ रुपए-पैसे भी दिये,इसके अलावा जिन परिवारों में पूरे साल के भीतर किसी की मृत्यु हुई है, इसलिए सुख दुख बांटने, मेल-मिलाप के लिए नाते-रिश्तेदार उनके घरों में भी पहुुंच।,