jhankar
ब्रेकिंग
रन्हाई कला में अवैध पटाखा भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हरदा में किसान संगठनों की बैठक सम्पन्न एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रस्फुटन शक्ति संचय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने योजनाओं की समीक्षा कर दियें निर्देश गंजाल नदी में अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी मकड़ाई समाचार की खबर का बड़ा असर: समोई गांव में एक महीने से बंद हैंडपंपों की मरम्मत शुरू हरदा में तीन दिन की नवजात बच्ची अस्पताल चौराहे पर बाथरूम के पास मिली खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड...

हंडिया सरपंच को जिला पंचायत सीईओ ने भेजा कारण बताओ नोटिस, कुर्सी खतरे में

मकड़ाई समाचार हंडिया। ज़िला पंचायत ceo रोहित सिसोनिया ने हंडिया सरपंच को कारण बताओ नोटिस जारी कर cm हेल्पलाइन पोर्टल पर युवा शक्ति आदिवासी द्वारा की गई। शिकायत के बने रहने पर उनसे 3 दिन में शिकायत के लंबित रहने पर लिखित जवाब मांगा है।

- Install Android App -

मालूम हो करीब 8 माह पूर्व सरपंच लखनलाल ने हंडिया के कांग्रेस नेता सिद्धांत तिवारी को नोटरी करे स्टाम्प पर स्वयं को अनपढ़ बताते हुए अपने वित्तीय कार्यो और अन्य दायित्व के निर्वाहन हेतु अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया था। जबकि ऐसा प्रतिनिधि नियुक्त करने असंवैधानिक है। सरपंच लखनलाल जो सिर्फ दस्तखत करना जानते हैं, स्वयं को अनपढ़ बताते हुए यह नियुक्ति की थी। मालूम हो हंडिया सपंच आरक्षित आदिवासी सीट है। सामान्य वर्ग के प्रतिनिधि को सरपंची के दायित्व देने संबंधी स्टाम्प अनुबंध को लेकर हंडिया के जनशक्ति आदिवासी युवा संगठन ने मुख्यमंत्री ऑनलाइन पोर्टल पर इसकी शिकायत की थी। वो शिकायत अभी भी लंबित है। जबकि लखनलाल ने क्लस्टर प्रभारी को स्टाम्प अनुबंध समाप्त होने की बात कही थी।

ज़िला पंचायत ceo ने 3 दिन में कारण बताओ नोटिस का जवाब देने, लंबित प्रकरण को समाप्त करने को लेकर समक्ष उपस्थित होने को कहा है। अन्यथा धारा 40 की कार्रवाई कर सरपंच पद समाप्त करने का उल्लेख पत्र में किया है।