jhankar
ब्रेकिंग
जिला जज के निर्देश पर थाने के सामने लगी मोबाइल लोक अदालत, यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया बालाजी पब्लिक स्कूल में छात्रा से दुर्व्यवहार का आरोप, परिजन और प्रबंधन आमने-सामने ! देखे वीडियो किस... एक पेड़ बेटी के नाम पहल पार्षद दीपक बाथव ने बेटी-दामाद को भेंट किया तुलसी का पौधा बड़ी खबर -मोबाईल नेटवर्क न मिलने से नाराज महिला मोबाइल तोडा़ और पीया कीटनाशक हुई मौत आज का सुविचार : जिंदगी में सबसे बड़ी ताकत आपका नजरिया है जैसा सोचोगे वैसा पाओगे उज्जैन - खड़े हनुमान मंदिर का पिछले 3 दिन का अपडेट 72 घंटे बाद भी एक इंच नहीं हिली प्रतिमा हरदा - जिले के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब IIT दिल्ली के एक्सपर्ट सिखाएंगे AI, मिलेगा सर्टिफिकेट धान, ज्वार, बाजरा के लिए 15 सितंबर से 10 अक्टूबर के बीच होंगे पंजीयन एसडीएम विजय राय ने सुनी जन समस्याएं, 14 आवेदन आए - शंकर मंदिर अतिक्रमण की होगी जांच सितंबर में पूरे सप्ताह बारिश, फिर भी 353.5 मिमी कम बरसा पानी

हथियारबंद अपराधियों ने कट्टा अड़ाकर पर पेट्रोल पंप संचालक से की मारपीट व लूट

मकड़ाई समाचार छतरपुर। छतरपुर के राजनगर क्षेत्र में सोमवार सुबह पेट्रोल पंप से रकम घर ले जा रहे संचालक को रास्ते में बदमाशों ने लूट लिया और मारपीट कर दी। मारपीट में पेट्रोल पंप संचालक चोटिल हो गया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ लूट व मारपीट का प्रकरण दर्ज किया है। साथ ही बदमाशों की लताश शुरू कर दी है।

- Install Android App -

घटनाक्रम के मुताबिक राजनगर थाना अंतर्गत विक्रमपुर में छतरपुर रोड पर यादव पेट्रोल पंप के संचालक लखन लाल यादव पंप से 89000 लेकर घर जा रहे थे। पेट्रोल पंप के पास ही पांच हथियारबंद लोग आए और कट्टा दिखाकर उन्हें रोक लिया। इसके बाद डंडों से की मारपीट करना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान ही लुटेरों ने पेट्रोप पंप संचालक से 89 हजार रुपए लूट लिए। आरोपित लुटेरे रकम लेकर भाग निकले। इसके बाद स्वजन घायल हालत में लखन लाल को लेकर राजनगर थाने पहुंचे। पुलिस ने लखनलाल को अस्पताल उपचार के लिए भेजा। लेकिन हालत गंभीर होने से लखन लाल का छतरपुर के जिला अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया है। साथ ही आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। यहां बता दें कि राजनगर थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद। अपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है।