jhankar
ब्रेकिंग
छात्रावास में लापरवाही का आरोप - शिकायत के बाद डर में छात्राएं, कांग्रेस ने की जांच की मांग सिराली में4 साल से शुरू नहीं हुआ नकद खाद केंद्र-भाकिसं शहर में गूंजा जय श्रीराम - राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस, बुजुर्गों का किया सम्मान पुराना बस स्टैंड पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की मांग एससी-एसटी संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञा... ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य... पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर

हरदा ; कलेक्टर श्री गर्ग ने ‘वार्ड चौपाल’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं

- Install Android App -

हरदा ; मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के सुशासन संबंधी निर्देशों के पालन में हरदा जिले में प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट और कृषि मंत्री श्री कमल पटेल के मार्गदर्शन में चौपालों का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण गांव गांव में किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के शहरी क्षेत्रों में शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वार्ड चौपाल का आयोजन जा रहा है। कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने शनिवार को हरदा के वार्ड क्रमांक 13, 14 व 15 के लिये मानपुरा स्कूल परिसर में आयोजित वार्ड चौपाल में नागरिकों की समस्याएं सुनी तथा उनके निराकरण के लिये अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति भारती कमेड़िया, सांसद प्रतिनिधि श्री राजू कमेड़िया, अपर कलेक्टर श्री प्रवीण फुलपगारे, पार्षदगण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
     वार्ड चौपाल के दौरान कलेक्टर श्री गर्ग ने तरन्नुम खान पत्नी जाहिद खान को 2 लाख 6 हजार रुपये की अंत्येष्टि सहायता एवं अनुग्रह राशि प्रदान की गई। इसी प्रकार प्रधानमंत्री स्व निधि योजना के तहत भगवानदास चौहान एवं महेंद्र शर्मा को 20- 20 हजार रुपये, शिवनारायण मोरे व सतीश मुरलिया को 10-10 हजार रुपये तथा अकिल खान को 50 हजार रुपये की राशि वितरित की गई। इसके अलावा नेहा कलपेरे तथा प्रभास डिशोरे को खाद्यान्न पर्ची एवं 9 आवेदकों को जाति प्रमाण-पत्र वितरित किये गये।