jhankar
ब्रेकिंग
05 अक्टूबर - गोंडवाना की वीरांगना रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती आज 05 अक्टूबर विश्व शिक्षक दिवस अल-कायदा की नई धमकी अमेरिकी और इजरायली विमानों पर 9/11 जैसे हमले की अपील, फ्लाईदुबई घटना की तारीफ क... कवरेज से लौट रहे पत्रकार संतोष चंदेल सड़क हादसे में घायल किसानों के खेत से मोटर के स्टार्टर और केबल चोरी, चार किसानों ने थाने में दिया आवेदन,अज्ञात चोरों पर ... सेवा सेतु अभियान के तहत ग्राम सतवासा में लगा ग्रामीण शिविर नवरात्रि से पहले सलकनपुर पैदल मार्ग का पत्रकारों ने किया निरीक्षण देवास जिले का लाल 21 साल देश सेवा कर लौटा, मां ने आरती उतारी तो छलक पड़े खुशी के आंसू; हरदा में हुआ ... हंडिया : घर को मंदिर बनाने के लिए प्रेम, विश्वास और सम्मान जरूरी,,,,,, सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत...

हरदा के बाल कलाकारों ने राष्ट्रीय स्तर पर जीते पुरस्कार – मुंबई की संस्था कंगारू ने किया था प्रतियोगिता का आयोजन

मकड़ाई समाचार हरदा। मुंबई की संस्था कंगारू ने ड्राइंग पेंटिंग कार्टूनिंग कोलाज मेकिंग मेहंदी सहित कई अन्य विधाओं में पिछले माह ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की थी। अखिल भारतीय स्तर की प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से कई प्रतिभागी शामिल हुए इसमें हरदा की आर्ट वैल्यू संस्था के 214 प्रतिभागी शामिल हुए। जिनमें 10 प्रतिभागियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए पुरस्कार हासिल कर जिले का नाम गौरवान्वित किया। रविवार को विजेता प्रतिभागियों को संस्थान की संस्थापक नीतू ठाकुर और अन्य ने प्रमाण पत्र स्मृति चिन्ह और उपहार वितरित किए।

- Install Android App -

शिक्षिका अंतिमा ठाकुर ने बताया कि  मुंबई की संस्था कंगारू ने बाल कलाकारों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और उसे मंच प्रदान करने के लिए पिछले महीने चित्रकला और कई अन्य विषयों पर प्रतियोगिता आयोजित की थी। इसमें कलरिंग हैंडराइटिंग कार्टून मेकिंग कोलाज मेकिंग ग्रीटिंग कार्ड मेकिंग निबंध लेखन मेहंदी कला सहित अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित हुई अखिल भारतीय स्तर की प्रतियोगिता देश भर के नवोदित बाल कलाकारों ने प्रविष्ठियां भेजी थी| नीतू ठाकुर ने बताया कि जिले से 214 प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। जिनमे लिटिल स्टार अवार्ड से विधि भवरे , चर्चित जैन , शुभी मुकाती , रीनी गुप्ता को नवाज़ा गया है। साथ ही शिवाय चौहान , पीहू हरणे ,आराध्या बजाज ,  गरिमा भवरे, तन्वी गोयल , मेघा ढोल्या , सुजल भाटी ने सांत्वना पुरुस्कार प्राप्त किया है | रविवार को आयोजित कार्यक्रम में अंतिमा ठाकुर और नितेश ठाकुर ने सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और संस्था द्वारा प्राप्त स्मृति चिन्ह तथा इनाम में मिले उपहार वितरित किए।