jhankar
ब्रेकिंग
शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे

हरदा : ग्राम नौसर में क्लस्टर क्रेडिट कैम्प 27 अप्रैल को आयोजित होगा

हरदा : बैंकर्स और उद्योग विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में शिविर लगाकर ग्रामीणों को शासन की विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के तहत स्वयं का व्यवसाय स्थापित करने के लिए मदद कर रहे हैं। इसी क्रम में 27 अप्रैल को टिमरनी विकासखण्ड की ग्राम पंचायत नौसर में प्रातः 11 बजे से क्लस्टर स्तरीय क्रेडिट कैम्प आयोजित किया गया है। महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र श्री के. आर. उइके ने बताया कि इस शिविर में ग्राम इस कैम्प में ग्राम नौसर, पोखरनी, बाजनिया, अहलवाड़ा, बिच्छापुर, रायबोर व बघवाड़ के आवेदक अपनी कक्षा आठवीं की अंकसूची, जाति प्रमाण पत्र, पेनकार्ड, मूल निवासी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, समग्र आईडी की मूल प्रति एवं फोटो कॉपी तथा पासपोर्ट साइज के चार फोटो लेकर उपस्थित हो सकते हैं, ताकि पात्र होने पर शिविर में ही उनका ऑनलाइन आवेदन जमा कराया जा सके।