मकड़ाई समाचार हरदा। शहर के जैसानी चौक के टीकाकरण केंद्र में जमना जैसानी फाउंडेशन के सहयोग से चौराहे पर स्थित जैसानी भवन में लोगों को टीके लगाए गए। इस दौरान जमना जैसानी फाउंडेशन के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई व युवाओं ने शत प्रतिशत हरदा में कोरोना के टीके लगे उसका प्रण लिया। जिसके चलते पैतालीस दिन मैं 10 हजार लोगों को वैक्सीन लगाई गई। फाउंडेशन के सदस्य शांति कुमार जैसानी ने बताया कि बुजुर्ग लोगो को ऑटो व कार मैं जाकर टिके लगवाए जा रहै है व हरदा नगर जल्द शत प्रतिशत वैक्सीन लगवाने वाला नगर बन जायेगा। विगत दिन में 10000 लोगो को टिके जैसानी चोक पर लगाये गए। इस दौरान सदस्यों ने व्यवस्था बनाई। वैक्सीनेटर गरिमा लाल, मोनिका भूमरकर, व वेरीफायर मुकेश शर्मा अजबसिंह ऑब्जर्वर डॉक्टर संजय शर्मा, शांति कुमार जैसानी, अनिल वैद्य, अनिल जोशी, कमलेश शर्मा, मनोज महलवार, रोहित तिवारी, शैलेंद्र शुक्ला, रजत शर्मा, अनुज दुबे, ज्ञानेश तिवारी सहित अन्य समाजसेवियों की मेहनत और लगन से यह टीकाकरण कराया गया।
ब्रेकिंग
