jhankar
ब्रेकिंग
बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा

हरदा : नील गाय और सुअर के शिकार के आदेश पर वापस रोक लगाए सरकार, अखिल भारतीय बिश्नोई युवा संगठन ने राज्यपाल के नाम डिप्टी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

मकड़ाई समाचार हरदा। प्रदेश सरकार ने बीते दिनों नील गाय एवं जंगली सुअर के शिकार को लेकर आदेश पारित किया गया है। सरकार के इस आदेश को लेकर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करने वाले संगठनों में रोष व्याप्त है। शुक्रवार को अखिल भारतीय विश्नोई युवा संगठन के द्वारा राज्यपाल के नाम डिप्टी कलेक्टर महेश बड़ोले को एक ज्ञापन सौंपकर इस आदेश को वापस लेने की मांग की है।

- Install Android App -

विश्नोई समाज के युवा सदस्य सुहागमल पंवार ने बताया कि हमें ज्ञात हुआ कि प्रदेश सरकार पांच पांच नील गाय और जंगली सुअर का शिकार करने की अनुमति प्रदान करने जा रही है। उन्होंने कहा कि इससे शिकारी लोग जीव जंतुओं का बड़े स्तर पर शिकार करेंगे। चूंकि विश्नोई समाज जीव जंतुओं ओर पेड़ पौधों के संरक्षण के लिए कार्य कर रहा है। सरकार के इस आदेश से जीव जंतुओं की सुरक्षा करने वालों की भावनाएं आहत हुई हैं। अतः समाज ने सरकार से अपने इस आदेश को निरस्त करने की मांग की है।

ज्ञापन देने समय मध्य क्षेत्र विश्नोई सभा के अध्यक्ष आत्माराम पटेल, पूर्व कांग्रेस जिलाअध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पंवार, अखिल भारतीय बिश्नोई युवा संगठन के जिला अध्यक्ष अवध लोल, प्रदेश कोषाध्यक्ष सूरज मांजू ,प्रदेश सचिव लोकेश गोदारा, रामदाश लोल, मनोहरी लोल, एडवोकेट संदीप पंवार, महिराम लोल राजस्थान, कांवरा लोल राजस्थान, मनोज बेनिवाल लोकेश पंवार, सुरज पंवार, लोकेश भादू, अरुण गोदारा, मनोज गोदारा, राहुल गोदारा, अनिल कालीराना ,धर्मवीर लोल, राकेश लोल ,सतपाल लोल सहित सामाजिक लोग उपस्थित थे।